फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Police Man due to ASI

ASI से परेशान पुलिस वाले ने की सुसाइड

Tue, 05 Aug 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 05 Aug 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
Suicide by Police Man due to ASI

फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब के पीछे स्थित सुनसान जगह में पंजाब पुलिस के एक मुलाजिम ने रहस्यमय हालात में सल्फास की गोलियां निगल लीं। हालत बिगड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए।

विज्ञापन


उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पीसीआर मुलाजिमों ने बेहोश पुलिस मुलाजिम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। वह नौकरी से डिसमिस था। पुलिस को उसके पास से एक बैग भी बरामद हुआ है। बैग में उसके कुछ हाथ के लिखे दस्तावेज एवं सुसाइड नोट रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि उसे थाना नकोदर के एएसआई का उसे फोन आया था। उसने फोन पर कहा था कि उसके थाने में उसके खिलाफ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत आई है। इससे वह परेशान था।

अस्पताल पहुंचने पर तोड़ा दम

Suicide by Police Man due to ASI

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना पर अस्पताल में मृतक की पत्नी एवं बेटा पहुंचे। मृतक पवन कुमार गांव बतौड़ जिला पंचकूला का रहने वाला है।

पंजाब पुलिस में नौकरी पर तैनात होने के कारण उसे मोहाली में सरकारी मकान मिला हुआ था। पवन कुमार ने सोमवार को दोपहर के समय गुरुद्वारा अंब साहिब के पीछे स्थित सुनसान जगह में जाकर सल्फास की गोलियां निकली थीं। लेकिन जब उसकी स्थिति खराब होने लगी तो वह चिल्लाने लगा।

इसी बीच उसकी आवाज सुनकर पार्क के गार्ड वहां पहुंच गए। उन्होंने सौ नंबर पर सूचित किया। इसके बाद मौके पर पीसीआर कर्मी पहुंचे। जिन्होंने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह लिखा है सुसाइड नोट में

Suicide by Police Man due to ASI

पवन के बैग से पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है। उसमें पवन ने लिखा है कि उसे तीन अगस्त को नकोदर सिटी थाने के एएसआई ने फोन पर कहा था कि उसके थाने उसके खिलाफ 24 लाख रुपये लेने की शिकायत आई है।

शिकायकर्ता ने बताया कि पवन ने उससे नकोदर के एक होटल में उससे 24 लाख रुपये लिए थे। जिसका प्रमाण होटल में लगे सीसीटीवी में है। उसने सुसाइड नोट में इस सारी घटना को गलत बताया है।

उसने नोट में लिखा है कि न तो वह नकोदर गया है। न ही उसे पता है कि नकोदर किस जिले में है। सुसाइड नोट के आखिर में उसने लिखा है कि उसे अपने विभाग पर पूरा भरोसा है। साथ ही उसे मृत्यु के खिलाफ इंसाफ जरूर मिलेगा।

क्या कहते हैं नकोदर के एएसआई

नकोदर पुलिस के एएसआई तरलोचन सिंह ने बताया कि उनके पास दो-तीन व्यक्तियों की शिकायत आई थी कि पवन कुमार ने उनसे पुलिस भर्ती के नाम पर 24 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। परंतु बाद में भर्ती न करवाने पर उन्हें पैसे भी वापस नहीं किए। उन्होेंने शिकायत मिलने पर पवन को बयान दर्ज कराने के लिए नकोदर बुलाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed