फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Suicide by Minor Girl due to Teasing

छेड़छाड़ पर नाबालिग ने उठाया खैफनाक कदम

Tue, 21 Oct 2014 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 21 Oct 2014 04:35 PM IST
विज्ञापन
Suicide by Minor Girl due to Teasing

गांव कांसल में छेड़छाड़ से दुखी होकर एक नाबालिग ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पंद्रह साल की थी। वह इलाके के सरकारी स्कूल में 7वीं कक्षा में पढ़ रही थी।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर काबू किया है। आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया जाएगा। मृतका के भाई ने इस संबंधी पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन 7वीं कक्षा में पढ़ती थी।
विज्ञापन


करीब एक महीने से गांव कांसल के ही दो युवक विनोद कुमार व सुनील कुमार उसे परेशान कर रहे थे। अक्सर जब वह स्कूल के लिए आती जाती थी तो वे उसे घेर लेते थे। साथ ही उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते थे। इसके चलते वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिनों ने समझाया पर जारी रही हरकतें

Suicide by Minor Girl due to Teasing

नाबालिग ने इस संबंध में अपने परिवारों को भी बताया था। जिसके बाद उन युवकों को भी ऐसा नहीं करने से रोका गया था, लेकिन इसके बाद भी युवकों ने अपनी हरकतें जारी रखी।

इसी बात से परेशान होकर लड़की ने 18 अक्तूबर को घर में ही पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दी। सूचना पाकर पुलिस ने आरोपियों पर पर्चा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
 
एक महीने तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की
लड़की के परिजनों ने बताया कि दशहरे के बाद उन्होंने इस संबंधी नयागांव थाने में शिकायत भी दी थी। लेकिन उसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

उनकी शिकायत थाने में ही रह गई। जिससे लड़कों का हौसला और बढ़ गया था। इसके बाद वह अक्सर लड़की को तंग कर रहे थे। जिससे लड़की ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया है।

नाबालिगों से अपराधों में हो रही है बढ़ोतरी

Suicide by Minor Girl due to Teasing

जिले में नाबालिगों से अपराध में लगाकर बढ़ोतरी हो रही हैं। घर में नाबालिग सुरक्षित नहीं माने जा रहे हैं। हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए हैं। जिससे इस चीज की पुष्टि हुई है।

अभी नयागांव में पहले एक भाई द्वारा अपनी छोटी बहन से लगातार चार साल रेप करने का मामला सामने आया था। इसके बाद नयागांव में ही एक बाप नाबालिग बेटी से छह साल तक रेप करता रहा।

इसमें आरोपी पिता ने एक बार तो अपनी बेटी को प्रेगनेंट तक कर दिया था। जिसके बाद लड़की का गर्भपात तक करवाया गया। इसी तरह गांव जगतपुरा में 7वीं में पढ़ती बेटी को बाप ने अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसमें मां के सहयोग से पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed