युवक से परेशान होकर महिला ने निगला जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में एक महिला ने अज्ञात युवक द्वारा परेशान किए जाने से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। महिला का नाम सीमा था और वह मोहल्ला गगन नगर की रहने वाली थी।
पुलिस ने महिला के पति प्रमोद कुमार की शिकायत पर आदर्श कालोनी निवासी एक व्यक्ति अजीत के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
प्रमोद ने अजीत पर पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुटी हुई है।
कुछ दिन पहले हो गई थी गायब
प्रमोद ने पुलिस को जानकारी दी कि उसकी पत्नी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकियां दिए जाने से परेशान थी। कुछ दिन पहले वह गायब भी हो गई थी, पर लौट आई। चार अप्रैल को वह अपने काम पर चला गया।
बाद में पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे बताया कि उसकी पत्नी घर से चली गई है। उसने सीमा की काफी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। उसने इसकी शिकायत थाना डाबा में दर्ज करवाई थी।
गैरहाजिरी में अजीत आता-जाता था मेरे घर
प्रमोद ने पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ले के ही एक व्यक्ति अजीत पर आरोप लगाया कि वह उसकी गैरहाजिरी में उनके घर आता-जाता था। जब उसने अपनी पत्नी से पूछताछ की तो उसने कहा कि वह उसका चचेरा भाई है।
दो दिन पहले उसे पता चला कि उसकी पत्नी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है और उसने जहरीला पदार्थ निगला है। प्रमोद ने कहा कि उसे यकीन है कि आरोपी के परेशान करने पर उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है।
थाना डाबा के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापामारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।