{"_id":"311e95b64434afcd72899d271aea5837","slug":"suicide-by-bjp-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा वर्कर ने गोली मार खुद को उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा वर्कर ने गोली मार खुद को उड़ाया
अमित शर्मा/डिजिटल टीम, मोहाली
Updated Wed, 30 Jul 2014 04:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली से बड़ी खबर आ रही है। यहां फेज-6 में भाजपा कार्यकर्ता ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता सुरिंदर कंबोज फेज-1 की मंडी में आढ़ती का काम करते थे। सुबह सूचना मिली कि उन्होंने आज सुबह खुद को गोली मार ली। व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और तनाव में रहते थे। इसी तनाव के चलते आज सुबह उन्होंने अपने कमरे में आत्मघाती कदम उठा लिया।
गोली की आवाज सुनकर घर के सभी लोग कमरे की तरफ दौड़े तो वहां देखकर हैरान रह गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन