{"_id":"2b3e952dd0f6e94cfaf5e1c4eac140c4","slug":"suicide-by-bds-student-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीएस कर चुकी युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीएस कर चुकी युवती ने फंदा लगाकर दी जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीडीएस कर चुकी 24 वर्षीय युवती ने सेक्टर 61 स्थित घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को फंदे से उतारकर सेक्टर-16 जनरल अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका की पहचान सेक्टर 61 निवासी शुभनीत के रुप में हुई। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। मृतका के पिता राजिंद्र आगरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में मैनेजर हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक जांच में पता चला है कि मृतक छात्रा डिप्रेशन में थी और उसका इलाज पीजीआई में चल रहा था। सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की छानबीन करने में लगी है।
सेक्टर-61 के मकान नंबर 1437ए निवासी शुभनीत अपने कमरे में दोपहर को सो रही थी। करीब साढ़े चार बजे जब शुभनीत की मां उसे कमरे में उठाने गई तो शुभनीत ने पंखे से फंदा लगा रखा था।
विज्ञापन
मां ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को फंदे से उतारा और अस्पताल लेकर गए।
डीएसपी साउथ सुरजीत सिंह मलिक ने बताया कि पुलिस को उसकी मां न दिए बयानों में कहा है कि उनकी बेटी कुछ दिनों से डिप्रेशन में थी और वह उसे बीते दिन पीजीआई में भी दिखाकर लाई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।