{"_id":"b0527bcef435fd20bd89a5326d19d6c5","slug":"suicide-by-bank-chief-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के चीफ मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक के चीफ मैनेजर ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ से बड़ी खबर आ रही है। यहां पंजाब नेशनल बैंक के जोनल कार्यालय के चीफ मैनेजर ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के पीछे के कारणों के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि पंचकूला सेक्टर 20 स्थित पीएनबी की जोनल शाखा के चीफ मैनेजर अजय अग्रवाल मीटिंग के सिलसिले में सेक्टर 17 स्थित पंजाब नेशनल बैंक की मेन ब्रांच में आए थे।
विज्ञापन
मीटिंग में मौजूद स्टाफ ने पूछताछ में बताया कि मीटिंग के दौरान अजय परेशान से लग रहे थे। मीटिंग से वापस लौटते समय अजय ने विकासनगर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास से गुजर रही ऊंचाहार एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रेलवे पुलिस जांचकर्ता अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि करीब 5 बजे उन्हें सूचना मिली कि किसी व्यक्ति का शव ट्रेन की पटरी पर कटा पड़ा है। वह पुलिस टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया और इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
अजय अग्रवाल मूल रूप से अमृतसर के रहने वाले थे। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस को यह घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस मौत के सही कारणों का पता लगाने में जुट गई है। अजय अग्रवाल का पोस्टमार्टम पंचकूला सेक्टर 6 स्थित सिविल अस्पताल में होगा।
चीफ मैनेजर अजय अग्रवाल की मौत की सूचना मिलते ही पंचकूला स्थित जोनल कार्यालय के साथियों ने आज नो वर्किंग डे का ऐलान किया है।