फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   students commit suicide due to compartment in 10th class

‘मम्मी मुझे माफ कर देना' लिखा और लगा लिया फंदा

Tue, 07 Jul 2015 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Jul 2015 01:30 PM IST
विज्ञापन
students commit suicide due to compartment in 10th class

दसवीं कक्षा में कंपार्टमेंट आने से परेशान मलोया निवासी 15 वर्षीय छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस की प्राथमिक जांच में यही कारण सामने आया है।

विज्ञापन


परिजनों ने भी पुलिस को बताया कि रिजल्ट आने के बाद से ही उनका बेटा परेशान था। हालांकि, मौके से जो दो लाइन का सुसाइड नोट मिला है, उसमें उसने लिखा है, ‘मम्मी मुझे माफ कर देना, आई लव यू’। मृतक की पहचान गौरव के रूप में हुई है।

विज्ञापन

सुसाइड नोट में मां के लिए लिखी दो लाइनें

students commit suicide due to compartment in 10th class

जानकारी के मुताबिक, गौरव के पिता पवन कुमार मलोया में ही फल की रेहड़ी लगाते हैं, जबकि मां हाउस वाइफ हैं। जिस समय यह घटना हुई, उसकी मां पड़ोस में किसी काम से गई थी। जब वह लौटकर आई तो गौरव का कमरा बंद था। बार-बार आवाज लगाने के बाद भी जब कुछ जवाब नहीं मिला तो मां ने पड़ोसियों को बुलाया और दरवाजा तोड़कर देखा कि तो गौरव पंखे से लटका हुआ था।

मलोया चौकी पुलिस ने गौरव को पंखे से नीचे उतारा और कमरे की जांच की, जहां एक सुसाइड नोट मिला। उसमें सिर्फ दो लाइनें लिखी थीं। ‘मम्मी मुझे माफ कर देना, आई लव यू’।

गौरव के पड़ोसियों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से परेशान था और किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा था। परेशानी का कारण जानने के लिए पिता पवन कुमार ने भी कई बार बातचीत की, लेकिन गौरव ने कोई जवाब नहीं दिया। पड़ोसियों का कहना था कि गौरव कुछ दिनों से काफी परेशान था और जिस वक्त उसने खुदकुशी की, उस समय घर में अकेला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed