{"_id":"502e0358f50401ab7ad718eef8187914","slug":"student-badly-beaten-to-pti-admitted-in-hospital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में पीछे रहने पर मिली ऐसी सजा, छात्र अस्पताल में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौड़ में पीछे रहने पर मिली ऐसी सजा, छात्र अस्पताल में
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 02 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बांध गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में एक छात्र के दौड़ में पीछे रहने पर पीटीआई ने छात्र को लात व घूसों से बुरी तरह से पीट दिया। इससे बच्चे की डिस्क हिल गई है और शरीर का निचला हिस्सा काम नहीं कर रहा।
विज्ञापन
घटना गत 14 जुलाई की है। परिजनों की शिकायत पर बुधवार को एसडीएम ने बच्चे की मेडिकल जांच क रवाने के आदेश किए हैं। नरेश कुमार ने बताया कि उसका लड़का रोहित कुमार गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल की नौवीं कक्षा में पढ़ता है।
विज्ञापन
वह 14 जुलाई को स्कूल गया था और वहां पीटीआई ने दौड़ करवाई। आरोप है कि रोहित दौड़ में पीछे रह गया तो पीटीआई ने उसकी कमर पर लात-घूसे मारे। इससे उसकी डिस्क हिल गई और शरीर का निचला हिस्सा काम करना बंद कर गया। घर आकर लड़के आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
इससे अगले दिन रोहित का इलाज करवाया और मेडिकल कराकर कानूनी कार्रवाई करनी चाही तो आरोपी पीटीआई ने अपनी गलती की माफी मांग ली।
रोहित के परिवार के लोग बुधवार को एसडीएम ऑफिस पहुंचे और पीटीआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर वे रोहित का मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचे, लेकिन उस समय विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद नहीं था। ऐसे में वीरवार को मेडिकल जांच की जाएगी।
सुभाष श्योराण, एसडीएम, पानीपत ने बताया कि बांध गांव निवासी नरेश कुमार ने शिकायत दी है कि प्राइवेट स्कूल में कार्यरत पीटीआई ने उसके लड़को को पीटा और इससे उसकी डिस्क हिल गई। परिजनों ने उसका मेडिकल कराने की मांग की है। आदेश दे दिए हैं, डॉक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।