फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonipat rape, sister daughter rape at sonipat

मामा का शर्मनाक कारनामा, रेप कर बनाया बंधक

Sun, 08 Feb 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 08 Feb 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
sonipat rape, sister daughter rape at sonipat

रिश्ते तार-तार कर एक मामा द्वारा अपनी ही नाबालिग भांजी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। ये सनसनीखेज मामला सोनीपत में सामने आया। पीड़िता ने अपने मामा पर जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन


एक महिला बच्चों के साथ मायके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी चार फरवरी को घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान रिश्ते में लड़की का मामा लगने वाला अरविंद उसे पशुचारा उठवाने के बहाने कमरे में बुलाकर ले गया। इसके बाद अरविंद ने कमरा बंद कर लिया और दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को कमरे में ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी

sonipat rape, sister daughter rape at sonipat

जब परिजनों ने लड़की की तलाश की तो अरविंद घबरा गया और चुपके से बंद दरवाजे को खोलकर किशोरी को वहां से निकाल दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को पीड़िता ने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी मां को दी।

इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

इसके बाद किशोरी के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए। जांच अधिकारी सुदेश कुमारी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed