{"_id":"5710b8854f1c1bfe734a6ab8","slug":"sonipat-murder-sonipat-dead-body-found-sonipat-breaking-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनीपत में आज 3 बड़ी घटनाएं, मर्डर, सुसाइड और शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सोनीपत में आज 3 बड़ी घटनाएं, मर्डर, सुसाइड और शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 15 Apr 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
का्रइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत में आज तीन बड़ी घटनाओं की सूचना मिली है। पहले मामले में सोनीपत के गोहाना के पास नहर में नग्न हालात में युवक का शव मिला है। युवक के शरीर पर चोट के निशान को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं, एक अन्य मामले में सोनीपत के गांव भावड गांव में संदिग्ध हालात में महिला का शव फंदे पर लटका मिला है। दो साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला के परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग के चलते ससुरालियों ने उनकी बेटी को मारा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सोनीपत में ही बने कच्चे क्वार्टर में मामूली कहासुनी को लेकर 70 साल के बुजुर्ग की हत्या की खबर है। मरने वाला हंसराज रिटायर्ड टीचर था। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने मामूली कहासुनी के चलते हंसराज को धक्का मारा। हंसराज का सिर दीवार से टकराया और उसने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में जुटी है।