फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sonipat man killed wife for dowry

जिसके संग 7 फेरे लिए, उसी के साथ कर दिया ऐसा कांड, जान चली गई उसकी

Thu, 09 Nov 2017 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Thu, 09 Nov 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
sonipat man killed wife for dowry
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
जिसके साथ सात फेरे लिए, ताउम्र साथ निभाने का वादा किया, उसी के साथ युवक ने ऐसा कांड कर दिया कि उसकी जान चली गई। इसमें बाप ने भी उसका साथ दिया। मामला हरियाणा के सोनीपत का है। राई के गांव नांदनौर में एक विवाहिता की दहेज के लिए फंदे पर लटकाकर मारने का मामला सामने आया है। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने पांचों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। विवाहिता ने घटना के दिन ही पुलिस में शिकायत दी थी। जहां बाद में उससे राजीनामा लिखवा दिया गया था। गांव नांदनौर निवासी प्रीति का शव सोमवार रात को उसके घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने मामले की सूचना मायके वालों को दी, जिस पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


मामले की सूचना के बाद पहुंचे प्रीति के भाई हिसार के गांव सातरोड़ कलां निवासी बिजेंद्र ने उसकी बहन की हत्या करने का आरोप लगाया है। बिजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन प्रीति की शादी जनवरी, 2015 में गांव असदपुर नांदनौर निवासी प्रमोद के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जाने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति प्रमोद, ससुर रामकुमार, ससुराल पक्ष के विनोद, पुष्पा व देवकी उसकी बहन को तंग करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। ससुराल पक्ष के लोग बार-बार दहेज लाने की मांग करते थे। जिससे तंग आकर सोमवार को उसकी बहन ने मुरथल थाना में जाकर शिकायत दे दी।

भाई बोला- दबाव डालकर करवाया था राजीनामा

sonipat man killed wife for dowry
पत्नी की हत्या - फोटो : सांकेतिक चित्र
बिजेंद्र ने बताया कि थाने में ससुराल पक्ष के लोगों ने पहुंचकर माफी मांग ली और उसकी बहन से दबाव डालकर राजीनामा लिखवा दिया। जिसके बाद वह उसे अपने घर ले गए। घर ले जाने के बाद उसकी बहन को फंदे पर लटकाकर मार दिया गया। पुलिस ने बिजेंद्र की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाकर सबूत भी एकत्रित कराए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पति के गलत संबंध रखने का भी आरोप
अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रमोद के किसी महिला ने गलत संबंध थे। जिसके चलते ही उनकी बहन को तंग किया जाता था। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।

विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला है। जिसकी दहेज हत्या का आरोप लगाया गया है। पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी परिजनों ने पुलिस के सामने किसी तरह गलत संबंध होने की बात नहीं की है। अगर कोई शिकायत आएगी तो इसकी भी जांच कराई जाएगी।
- फुलकंवार, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed