फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Son killed father in Patiala of Punjab

Patiala News: पिता ने मकान नहीं किया नाम तो बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, गांव रामगढ़ की वारदात

Tue, 20 Sep 2022 09:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Sep 2022 09:11 PM IST
सार

आरोपी हाकम सिंह फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ उसके भाई रेशम सिंह के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हाकम सिंह मेहनत मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
Son killed father in Patiala of Punjab
नंद सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के गांव रामगढ़ में शराब के नशे में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं। थाना भादसों के प्रभारी इंस्पेक्टर अनवर अली ने बताया कि गांव रामगढ़ के नंद सिंह (85) और उसके बेटे हाकम सिंह (50) में अक्सर झगड़ा रहता था। 

विज्ञापन


दरअसल, जिस मकान में दोनों बाप-बेटा रहते थे, हाकम सिंह अपने पिता से इसे नाम करने की मांग कर रहा था लेकिन नंद सिंह इस बात पर राजी नहीं था। सोमवार देर रात भी बाप-बेटा में मकान को लेकर क्लेश हो गया और शराब के नशे में धुत हाकम सिंह ने तैश में आकर लकड़ी के बाले के करीब तीन-चार वार अपने बुजुर्ग पिता के सिर पर कर दिया। 
विज्ञापन


बाद में आरोपी पिता को खून से लथपथ वहीं छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग का दूसरा बेटा रेशम सिंह भी इसी गांव में रहता है। जैसे ही पड़ोसियों के जरिये उसे वारदात का पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। मगर वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे वारदात के बारे में सूचना मिली। इसके तुरंत बाद मौके पर पहुंच कर मामले में जांच शुरू की गई। आरोपी हाकम सिंह फिलहाल फरार है, जिसके खिलाफ उसके भाई रेशम सिंह के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हाकम सिंह मेहनत मजदूरी करता है और शराब पीने का आदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed