फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   software engineer wife commits suicide in mohali

मोहालीः सॉफ्टवेयर इंजीनियर की पत्नी ने की सुसाइड, घर में ही पंखे से झूलते मिली

Wed, 16 May 2018 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Wed, 16 May 2018 11:01 AM IST
विज्ञापन
software engineer wife commits suicide in mohali
suicide
मोहाली फेज-सात में रह रही एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रजनी (33) के रूप में हुई है। महिला के शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वहीं, महिला के पति निवासी हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) और अमृतसर में रहने वाले परिजनों को सूचित कर दिया गया है। हालांकि अब तक कोई भी नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, फेज-7 के मकान नंबर 368 की दूसरी मंजिल पर रजनी अपने पति के साथ रहती था। उसका पति पवन चंदेल सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह एक नामी आईटी कंपनी में तैनात है। वह हमेशा नाइट में ड्यूटी पर जाता था।
विज्ञापन


जबकि मंगलवार को किसी काम से हिमाचल प्रदेश स्थित हमीरपुर गया था। रजनी गर्भवती थी और घर पर अकेली थी। मकान मालिक जीत सिंह प्लंबर से काम करवा रहे थे। जब वह मंगलवार को छत पर पानी का नल ठीक कराने प्लंबर संग गए तो उनकी नजर अंदर कमरे में पड़ी। उन्होंने देखा कि कमरे में पंखे से कुछ झूल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे जाकर देखा तो पता चला कि महिला ने फंदा लगा रखा है। इसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। साथ ही शव को सीधे फेज-छह ले गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों को व उसके पति को सूचित कर दिया है।


पुलिस का कहना है कि उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जिक्रयोग है कि मटौर थाने के एरिया में सुसाइड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ब्रिगेडियर से लेकर कई नामी लोग कुछ समय में फंदा लगाकर अपनी जान दे चुके हैं। इनमें कई तो पीजी में रहने वाली लड़कियां तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed