फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatching chandigarh, chain snatching, crime, police, chandigarh police, chandigarh

दो बाइक सवार आए, घर के बाहर बैठे बुजुर्ग की चेन छीन ले गए

Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 01 Aug 2016 09:32 AM IST
विज्ञापन
snatching chandigarh, chain snatching, crime, police, chandigarh police, chandigarh
स्नैचिंग - फोटो : amar ujala file
घर के बाहर बैठे बुजुर्ग से दो मोटरसाइकिल सवार बदमाश सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर 40 निवासी मनमोहन लाल किरपाल बुधवार को सुबह अपने घर के बाहर बैठकर आराम कर रहे थे। तभी बाइक पर दो युवक आए। पीछे बैठे युवक ने मनमोहन लाल के गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए। वह इतनी तेज गति से फरार हुए कि पीड़ित से बाइक का नंबर भी नोट नहीं हो पाया। बदमाशों के फरार होने के बाद पीड़ित ने तुरंत 100 नंबर पर फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर सेक्टर 39 पुलिस स्टेशन से पुलिस कर्मी पहुंचे और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पीड़ित के बयानों के आधार पर पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू  कर दी है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed