फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   snatchers attack on Brave man in chandigarh, Fend

हथियारबंद हमलावर लुटेरों से भिड़ा निहत्था युवक, मार भगाया

Sun, 08 May 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 08 May 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
snatchers attack on Brave man in chandigarh, Fend
क्राइम - फोटो : demo

तेजधार हथियारों से लैस लुटेरों ने देर शाम घर लौट रहे युवक पर हमला कर दिया। निहत्था युवक उनसे जा भिड़ा और उन्हें मार भगाया। लूट की मकसद से तीन बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक की हिम्मत व दिलेरी की वजह से बदमाश लूट करने में नाकाम रहे। पुलिस ने पीड़ित के बयानों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर 45 बुड़ैल के रहनेवाले सुमित शर्मा 26 अप्रैल को काम खत्म कर पैदल ही घर लौट रहे थे। जैसे ही वो सेक्टर 29-31 के डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे तो वहां पहले से खड़े तीन युवकों ने उसे घेर से चाकुओं से हमला कर दिया। सुमित ने हिम्मत दिखाते हुए हमलावर से चाकू भिड़ गया और चाकू छीन लिया। वह मदद के लिए जोर जोर से चिल्लाने लगा। जिससे घबरा कर तीनों बदमाश भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


घायल अवस्था में सुमित खुद जीएमसीएच-32 पहुंचा। उसके बाद डाक्टरों ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। पीड़ित का कहना है कि वह बदमाशों को नहीं पहचानता। उन्होंने लूटने के मकसद से ही उस पर हमला किया था। उनकी उम्र करीब 25 से 30 साल के बीच थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि  घटना के वक्त पुलिस ने अस्पताल में जाकर मामले में डीडीआर लिख ली थी। क्योंकि पीड़ित बयान देने की स्थिति में नही था। अब जब पीड़ित बयान देने की हालत में हुआ तो पुलिस ने शनिवार को उसका बयान दर्ज कर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed