फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Snacing incident: police Doubt on Vicky gang

स्नैचिंग की वारदात पर विक्की गैंग शक के घेरे में

Sun, 20 Jul 2014 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 20 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Snacing incident: police Doubt on Vicky gang

एक ही घंटे में एक के बाद एक छह स्नैचिंग की वारदात को सिर्फ विक्की गिरोह अंजाम दे सकता है। शनिवार को शहर के साउथ और सेंट्रल इलाके में हुई स्नैचिंग की सभी वारदात को सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच की टीम इसी थ्योरी पर काम कर रही है।

विज्ञापन


टीम ने विक्की के बारे में बुडै़ल जेल से और संबंधित थानों की पुलिस से रिकार्ड मांगा है। जांच टीम पता करने में जुटी है कि इस समय विक्की किस इलाके में एक्टिव है। जांच टीम का कहना है कि विक्की ही बाइक से ऐसी वारदात को अंजाम देने में माहिर है।
विज्ञापन


थानों से मांगी स्नैचरों की सूची
स्नैचिंग की वारदात के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने हर थाना और चौकी प्रभारी से उनके इलाके के स्नैचरों की सूची मांगी है। इसके साथ ही कहां गया है कि उनके इलाके में रहने वाले स्नैचरों को राउंडअप कर पूछताछ की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक पुलिस ने लगाए नाके
स्नैचिंग की वारदात को रोकने के लिए पुलिस ने पांच से लेकर दस बजे तक सिटी सील कर जगह-जगह नाके लगाए। नाकाें के अलावा सभी चौकी और थाना प्रभारियों को अपने इलाके में गश्त करने के लिए कहा गया है। इसके अलावा शहर के सभी एंट्री प्वाइंट को सील कर पल्सर सवार युवकों पर नजर रखने केे निर्देश जारी किए गए हैं।  


एक के बाद एक वारदात से सहमी महिलाएं
शहर में शनिवार को एक घंटे में हुई छह झपटमारी की वारदात से महिलाओं का अकेले घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में शहरवासी पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। रेजिडेंट्स का कहना है कि नाके लगाकर पुलिस का काम सिर्फ चालान काटना है, जबकि झपटमार वारदात करने के बाद आराम से फरार हो जाते हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पाती। इसके बाद पुलिस जगह-जगह नाके लगा देती है, जिससे पब्लिक को परेशान होना पड़ता है और कुछ नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed