{"_id":"6d53f15d69b355091b08e1822b17428b","slug":"snacher-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नेचिंग की 19 वारदातें करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्नेचिंग की 19 वारदातें करने वाला गिरफ्तार
डिजिटल टीम/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Feb 2014 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-5 थाना पुलिस ने एक स्नैचर को नाकाबंदी के दौरान चोरी की बाइक के साथ धर दबोचा। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में उसने स्नैचिंग की 19 वारदात को कबूल किया।
विज्ञापन
खास बात यह है कि उसने जितने पर्स की स्नैचिंग की, उनमें 10 मामले पीड़ितों ने दर्ज ही नहीं कराए।
पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर चार दिनों के पुलिस रिमांड लिया है। यह आरोपी पहले भी स्नैचिंग के आरोप में जेल में रह चुका है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-4 मार्केट में स्पेशल नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक होंडा शाइन बाइक को रोका गया।
इसे मूल रूप से दिल्ली एवं वर्तमान में मनीमाजरा में रहने वाला शोयब अंसारी उर्फ बॉबी चला रहा था। वह बाइक के पेपर नहीं दिखा सका।
बाद में पता चला कि यह चोरी की बाइक है। पुलिस ने अंसारी को तभी हिरासत में ले लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने सेक्टर-5 पार्क से यह बाइक चुराई थी। इसके अलावा एक और बाइक चुरा रखी है।
विज्ञापन