फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   smuggler arrested with fake currancy in bathinda

14 लाख की जाली करेंसी समेत अंतर्राज्यीय तस्कर काबू

Mon, 11 Jan 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा Updated Mon, 11 Jan 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
smuggler arrested with fake currancy in bathinda

काउंटर इंटेलीजेंस विभाग को उस समय बड़ी सफलता मिली जब विभाग के अधिकारियों ने 13.98 लाख रुपये की भारतीय जाली करेंसी समेत एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना थर्मल में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। वहां से उसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन


उक्त आरोपी का एक साथी जाली करेंसी की तस्करी के आरोपों के तहत पहले ही बठिंडा जेल में बंद है। विभाग के एआईजी अजय मलूजा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि आरोपी सिमरजीत सिंह निवासी भाई बख्तौर हाल आबाद आदर्श नगर जाली करेंसी की सप्लाई का काम करता है। वह अब भी पश्चिम बंगाल के हावड़ा से जाली करेंसी की सप्लाई लेकर आ रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी को बठिंडा पहुंचते ही काबू कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 13.98 लाख की भारतीय जाली करेंसी बरामद की है। यह 1000 और 500 रुपये के नोटों के रूप में थी। उक्त करेंसी उसने विशेष तौर पर बनाए गए एक बैग में गुप्त जगह बनाकर उसमें रखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सिमरजीत सिंह ने पूछताछ में बताया कि वह पश्चिम बंगाल के हावड़ा से राजू नामक एक व्यक्ति से 45 हजार में 1 लाख रुपये की जाली करेंसी लेकर आता है। उसने बताया कि वह सोने-चांदी के जेवरात बनाने का काम करता था।

इस दौरान उसकी मुलाकात गुरप्रीत सिंह निवासी कोटशमीर के साथ हुई, जो जाली करेंसी का धंधा करता था। गुरप्रीत सिंह ने ही उसे हावड़ा में करेंसी लेकर आने की जगह बताई व धंधे से जुड़े लोगों से मिलवाया।

10 लाख की जाली करेंसी कर चुका है सप्लाई
सिमरजीत सिंह ने माना कि वह अब तक हावड़ा से जाली करेंसी की 4 खेप उक्त रेट पर ला चुका है। उसने बताया कि वह बठिंडा के अलावा हरियाणा और साथ लगते इलाकों में अब तक 10 लाख रुपये की जाली करेंसी सप्लाई कर चुका है।


इस बार भी वह जाली करेंसी की खेप लेकर आ रहा था कि विभाग के स्पेशल ग्रुप के हत्थे चढ़ गया। एआईजी मलूजा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे करेंसी की आमद व स्रोतों संबंधी और पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed