फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sketri temple panckula thiever arrested from delhi

दबोच लिए गए ‘भगवान’ के गुनहगार, दिल्ली से आते, होटल में रुकते, चोरी करते और...

Thu, 19 Apr 2018 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 19 Apr 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
sketri temple panckula thiever arrested from delhi
चंडीगढ़ पुलिस
आखिरकार ‘भगवान’ को लुटने वाले गुनाहगार पकड़ में आ ही गए। दिल्ली से आते थे, होटल में रुकते थे और चोरी करके लौट जाते थे। बीते चार महीनों में पंचकूला के गांव सकेतड़ी समेत चंडीगढ़ के पांच मंदिरों से भगवान की मूर्तियों से छत्र व अन्य आभूषण चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को यूटी पुलिस ने दिल्ली क्राइम ब्रांच की मदद से दबोच लिया है। दिल्ली क्राइम ब्रांच के एसीपी जसबीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छह सदस्यीय चोर गिरोह के तीन बदमाशों को दिल्ली की जेजे कालोनी, वजीरपुर (दिल्ली) के एक मकान से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


तीनों आरोपियों के कब्जे से चंडीगढ़ के सेक्टर-27 स्थित सनातन धर्म मंदिर से चोरी करीब 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं लेकिन जैन मंदिर से चोरी छत्र बरामद नहीं हुआ है। बरामद आभूषणों में चांदी के पांच मुकुट, चांदी के सर्प की आकृति, शिवलिंग पर चढ़ाई गई चांदी की परत और शिवलिंग की झालर शामिल है। गैंग के सरगना की पहचान मेरठ (यूपी) के गांव लतीफपुर निवासी हरजीत सिंह उर्फ जीत (30) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार अन्य दो आरोपी मेरठ की तहसील मोहाना के लतीफपुर निवासी मनबीर सिंह उर्फ डिंपल (28) और उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के गांव गोठा निवासी  रेशम सिंह उर्फ रिंकू (24) के रूप में हुई है। आरोपियों पर इससे पहले भी एटीएम तोड़ने, गल्ला चुराने और आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार तीनों चोरों को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके फरार साथियों सहित मंदिरों से चोरी लाखों रुपये के आभूषणों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से साझा की गई तस्वीरों से दिल्ली पुलिस की पहचान

sketri temple panckula thiever arrested from delhi
चंडीगढ़ पुलिस
एसएसपी यूटी नीलांबरी जगदले ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मंदिरों में चोरी से पहले आरोपी बाकायदा रेकी करते थे। उस दौरान सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए संदिग्ध लोगों की तस्वीरें विभिन्न राज्यों की पुलिस समेत दिल्ली पुलिस से भी साझा की गई थी। आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड होने से दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने उन्हें पहचान लिया।

फिर यूटी के सेक्टर-26 थाना पुलिस सहित उक्त कालोनी के मकान में छापामारी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यूटी पुलिस के पास नहीं था। एसएसपी ने बताया कि चोर गिरोह के बाकी तीन सदस्यों को दबोचने के लिए पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।  

सकेतड़ी समेत अन्य मंदिरों में चोरी की वारदात कबूली
एसएसपी समेत डीएसपी ईस्ट सतीश कुमार और सेक्टर-26 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर जसपाल सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपियों ने सकेतड़ी के शिव मंदिर सहित चंडीगढ़ के सेक्टर-27 के दोनों मंदिर, सेक्टर-16 व सेक्टर-24 के मंदिर में चोरी की वारदातें कबूली हैं।

हालांकि फिलहाल सेक्टर-19 के मंदिर में हुई चोरी की वारदात नहीं सुलझी है। आरोपियों से सेक्टर-27 के एसडी मंदिर से चोरी करीब 12 किलोग्राम चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं लेकिन एसडी मंदिर व जैन मंदिर से चोरी करीब 22 किलोग्राम चांदी के आभूषण अब तक बरामद नहीं हो सके हैं।

चंडीगढ़ में गेस्ट हाउस में रुके थे चोर

sketri temple panckula thiever arrested from delhi
सकेतड़ी मंदिर में चोरी करने वाले
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह दिल्ली, उत्तराखंड, यूपी समेत अन्य राज्यों में वारदात को अंजाम देता है। चंडीगढ़ के मंदिरों को निशाना बनाने के लिए यहां पहुंचे चोर चंडीगढ़ के गेस्ट हाउस में रुके थे। पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि इन चोरों ने गेस्ट हाउस में कमरा लेने के लिए असली या फर्जी पहचान पत्र दिए था या बिना पहचान पत्र के ही इनको कमरा मुहैया करा दिया गया था।

कब-कब की वारदातें
1. पंचकूला के सकेतड़ी गांव के शिव मंदिर से 19/20 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण व बर्तन चोरी हुए थे लेकिन इनकी बरामदगी अभी बाकी है।
2. 22/23 मार्च की मध्य रात्रि सेक्टर-16 के श्री सनातन धर्म शक्ति दल मंदिर से करीब पांच लाख रुपये के गहने व नकदी चोरी, इनकी बरामदगी भी बाकी है।
3. सेक्टर-24 के मंदिर से 7/8 जनवरी की मध्य रात्रि लाखों रुपये के चांदी के आभूषण चोरी, इनकी बरामदगी भी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed