{"_id":"a555b0f282eb0dfa4c338e68d10b8163","slug":"sister-husband-rape-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननदोई ने घर में अकेली विवाहिता से किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननदोई ने घर में अकेली विवाहिता से किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Fri, 30 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में आए ननदोई ने विवाहिता को अकेली पाकर न सिर्फ उससे मारपीट की, ब्लकि दुष्कर्म कर भाग निकला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। मामला, हरियाणा के सोनीपत इलाके का है।
विज्ञापन
31 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान राजेंद्र नगर निवासी उसका ननदोई सतीश उनके घर पर आ गया।
आरोप है कि घर पर अकेली देखकर सतीश ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। सतीश ने पहले तो मारपीट की, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घर से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार शाम को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसने सारा घटनाक्रम बताया। इस पर रात को ही परिजन उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने मौके का मुआयना किया और पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। प्रमिला के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन