फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   Sikh Missionary shot dead in ludhiana, rampage

सिख धर्मगुरु भाई ढंढरियां वाले के काफिले पर हमला, प्रचारक की मौत

Wed, 18 May 2016 06:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Wed, 18 May 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
Sikh Missionary shot dead in ludhiana, rampage
सिख धर्म प्रचारक की हत्या

छबील पिलाने के बहाने धार्मिक दीवान में हिस्सा लेने जा रहे सिख धर्म प्रचारक की गाड़ी रूकवाकर गोली मारी। वारदात लुधियाना में देरशाम की है। पंजाब के लुधियाना में भाई रंजीत सिंह ढंढरियां वाले के काफिले पर मंगलवार शाम को कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसमें परमेश्वर द्वार गुरमत प्रचार सेवा मिशन के प्रचारक बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की वाले की मौत हो गई।

विज्ञापन


यह हमला तब हुआ जब यह जत्था इस्सेवाल में आयोजित धार्मिक दीवान में हिस्सा लेने जा रहा था। बाबा ढक्की वाले ने भाई ढंढरियां वाले की तरह दस्तार बांधी हुई थी, इसी धोखे में आरोपियों ने उन्हें निशाना बनाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार साउथ सिटी रोड पर गांव बाडेवाल के पास छबील लगी हुई थी। आरोपियों ने छबील पिलाने की आड़ में गाड़ी रुकवाई। जैसे ही खिड़की का शीशा नीचे किया गया तो आरोपियों ने कार सवारों पर लाठियों से हमला कर दिया। वहीं खड़ी आरोपियों की स्कार्पियो कार से फायरिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बाबा भूपिंदर सिंह ढक्की वाले को गोली लगी। फायरिंग होते ही ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। आरोपियों ने चार किलोमीटर तक उनका पीछा भी किया। बाबा ढक्की वाले की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भाई ढंढरियां वाले ने पिछले साल नवंबर में अमृतसर में हुए सरबत खालसा का विरोध किया था और इसी कारण उन्हें गर्मपंथियों से धमकियां भी मिल रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed