गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या, शव को रजवाहे के पास फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोली मारकर हेड कांस्टेबल की हत्या कर हत्यारे ने शव को रजवाहे के पास फेंका। मामला पंजाब के बठिंडा का है। जिले के थाना नेहियांवाला में तैनात हेड कांस्टेबल गुरविंदर सिंह की शनिवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना के समय उसका दोस्त दलजीत सिंह भी उसके साथ था। गुरविंदर का शव पुलिस को गांव महमा सर्जा के पास पड़ते कोटभाई रजवाहे के पास मिला था। वारदात के बाद से दलजीत सिंह कांस्टेबल की कार लेकर फरार हो गया। यह कार गोनियाना कलां में हादसाग्रस्त हो गई। अब उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। फिलहाल दलजीत नशे में धुत है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस फोर्स ने गांव गोनियाना की तरफ गई। गांव गोनियाना कलां, हररायपुर, जीदा के अलावा अन्य गांव में सर्च अभियान चलाया गया। एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मी गुरविंदर सिंह शनिवार सुबह अपने पड़ोसी दोस्त दलजीत सिंह के साथ गांव महमा सर्जा की तरफ अपनी कार से गए थे।
कई दिनों से ड्यूटी से गैर हाजिर था गुरविंदर
इसी दौरान उनकी हत्या हो गई। वारदात के बाद दलजीत एक अन्य के साथ कांस्टेबल की कार लेकर भाग निकला। कार हादसाग्रस्त हो गई तो वह मदद के लिए आए जसवीर कुमार कार लेकर भाग गया। हादसाग्रस्त कार से स्मैक पीने के लिए उपयोग किए जाने वाला एक विशेष किस्म का पेपर मिला है। पुलिस को शक है कि पहले दोनों ने नशा किया हो और बाद में झगड़ा हो गया हो। इसी कहासुनी में गुरविंदर की हत्या हो गई।
माता-पिता के साथ अनबन
सूत्रों के मुताबिक गुरविंदर की अपने माता-पिता के साथ अनबन चल रही थी और उसके माता-पिता ने उसे बेदखल कर दिया था। कुछ दिन पहले उसका परिजनों से झगड़ा हुआ था।
नशे में धुत है आरोपी
एसएसपी बठिंडा स्वप्न शर्मा ने बताया कि आरोपी अभी नशे की हालत में है। पूछताछ में वह कुछ भी नहीं बता पा रहा है। जब उसका नशा उतर जाएगा तो उससे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही असलियत सामने आ पाएगी। पुलिस को अब तक न तो कार बरामद हुई है और न ही हथियार जिससे हत्या की गई थी। घटना स्थल पर से पुलिस को एक बैग मिला था जिसमें 12 बोर की बंदूक का खुला हुआ वैरल था। एक चला हुआ कारतूस और एक बिना उपयोग किया कारतूस बरामद हुआ था।