फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shocking revelation in registration of vehicles

गाड़ियों के पंजीकरण में चौंकाने वाला खुलासा

Fri, 09 May 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला कैंट Updated Fri, 09 May 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
Shocking revelation in registration of vehicles

रजिस्ट्रेशन और दलाली के खेल में एनसीआर क्षेत्र में चलने वाली वो कामर्शियल गाड़ियां जिनका मॉडल यूरो-थ्री है, उन्हें अंबाला शहर के एक ही पते पर पंजीकृत करवाया जा रहा है।

विज्ञापन


यानी कामर्शियल गाड़ियां रजिस्टर्ड तो अंबाला शहर के एक ही पते पर हो रही है, मगर उनका इस्तेमाल एनसीआर इलाके में किया जा रहा है। शहर के बलदेव नगर कालीमाता मंदिर के पास एक वेलफेयर सोसाइटी नामक संस्था इस कारनामे को एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम पर अंजाम दे रही थी। हैरत की बात यह कि सोसायटी और सोसायटी का पता भी एक ही था।
विज्ञापन


आरटीए सचिव शक्ति सिंह को अब इस मामले में उस वक्त शक हुआ जब एक और यूरो-थ्री गाड़ी उसी पते पर अंबाला आरटीए कार्यालय में पंजीकृत होने आई। अब इस मामले का खुलासा होने के बाद इसकी रिपोर्ट आरटीए विभाग ने ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चल रहा था शातिराना ‘खेल’

Shocking revelation in registration of vehicles

यूरो-थ्री गाड़ियों की अंबाला में रजिस्ट्रेशन के खेल को तीन से चार लोग शातिर अंदाज से अंजाम दे रहे थे। एनसीआर इलाके में प्रदूषण के मानकों के तहत एनसीआर में ‘यूरो-फोर’ मॉडल की कामर्शियल गाड़ियां चलाई जानी है।

‘यूरो-फोर’ वाहन ‘यूरो-थ्री’ मॉडल के वाहनों की अपेक्षाकृत थोड़े महंगे होते हैं और प्रदूषण के माहौल के हिसाब से भी बेहतर होते हैं। इसलिए एनसीआर में यूरो-थ्री वाहनों के चलाए जाने पर प्रतिबंध है और न ही एनसीआर के आरटीए कार्यालयों में यूरो-थ्री वाहनों का पंजीकरण होता है।

इसीलिए अंबाला के तीन दलालों जिसमें एक रिटायर्ड कर्मी भी शामिल है ने मिलकर अंबाला शहर के बलदेव नगर काली माता मंदिर के पास एक सोसायटी के नाम पर यूरो-थ्री वाहनों का पंजीकरण अंबाला में करवाने का काम शुरू किया। सोसायटी के ही पते पर दलालों ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का पता भी दिखा दिया।

अब ये दलाल यूरो-थ्री मॉडल के कामर्शियल वाहन तो दूसरे शहरों से खरीदते थे, उसका पंजीकरण यहां एक ही पते पर अंबाला में करवाते थे और फिर उन वाहनों को एनसीआर इलाके में बेधड़क चलाते थे।

मोटर व्हीकल एक्ट और इन्वायरमेंट एक्ट की धज्जियां

Shocking revelation in registration of vehicles

ऐसा करके दलाल मोटर व्हीकल एक्ट और इन्वायरमेंट एक्ट की धज्जियां उड़ा रहे थे और आरटीए कार्यालय में दलाली के काम को भी बढ़ावा दे रहे थे।

किसी को कोई शक न हो, इसलिए वाहनों का रजिस्ट्रेशन एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के नाम से करवाने से पहले ये दलाल गाड़ी खरीदने वाले के नाम से यहां बैंक में इसलिए एक खाता खुलवाते थे, ताकि उनके वैधानिक बैंक अकाउंट पर लिखे पते के रूप में उनके पास एक प्रमाण हो जाए। आरटीए सचिव ने जब जांच करवाई तो मालूम चला कि वहां इन खातों में कोई ट्रांजेक्शन ही नहीं होती।

अभी तक एक ही पते पर ये दलाल नौ गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। धांधली के पुख्ता सुबूत इकट्ठा करने के बाद आरटीए सचिव ने आगामी कार्रवाई के लिए ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को लिख दिया है।

इस बारे में अंबाला के आरटीए सचिव शक्ति सिंह ने बताया कि ये एक सनसनीखेज खुलासा है। मामले की जांच कर सुबूत समेत रिपोर्ट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को भेज कर उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed