फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   shatabdi express, earphone, boy dead, train accident, kalka accident, kalka

ईयरफोन ने ली युवक की जान, शताब्दी की चपेट में आया

Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका।
ब्यूरो/अमर उजाला, कालका। Updated Sun, 03 Apr 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
shatabdi express, earphone, boy dead, train accident, kalka accident, kalka
शताब्दी की चपेट में आने से युवक की मौत
ईयरफोन लगाकर रेलवे लाइन पार करना एक युवक को भारी पड़ गया। शताब्दी की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह कंपनी से छुट्टी कर घर लौट रहा है। मृतक युवक की पहचान संजीव कुमार (26) निवासी पिंजौर रत्तपुर कालोनी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जीआरपी के जवान पहुंचे। उन्होंने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। वह शनिवार को कंपनी से घर जा रहा था। जैसे ही वह कालका थाने के पीछे की रेल लाइन को पार करने लगा शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने ईयरफोन लगा रखा था, जिससे वह हार्न की आवाज को सुन नहीं पाया और ट्रेन की चपेट में आ गया। लोगों ने बताया कि उसे कुछ लोगों ने ट्रेन आने की जानकारी देने के लिए आवाज भी लगाई लेकिन उसने किसी की आवाज नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed