फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment of young man by 15 people

युवक से 15 ने किया कुकर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल

Mon, 15 Jun 2015 07:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 15 Jun 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment of young man by 15 people

उधारी वसूलने के लिए लेनदार इस कदर हैवानियत पर उतरे कि कर्जदार की जान पर बन आई। लेनदारों ने कर्जदार युवक को घर से उठा अफीम खिलाकर उसके साथ सामूहिक कुकर्म किया और बाद में बीयर की बोतल युवक के निजी अंग में डाल दी।

विज्ञापन


यह सिलसिला दो दिन तक चला। युवक की शिकायत पर सब्जी मंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल जांच के बाद युवक को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। खोखराकोट निवासी पीड़ित युवक ने बताया कि उसने प्रमोद नाम के फाइनेंसर से एक साल पहले 9 हजार रुपये उधार लिए थे। इसके बदले एक माह में 12 हजार रुपये लौटाने की शर्त रखी गई।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि कर्ज देने के बाद प्रमोद को किसी मामले में जेल हो गई। ऐसे में वह रुपये नहीं लौटा पाया। जब वह बाहर आया तो अलग अलग बार उसे 16 हजार रुपये दिए गए। इसके बाद भी प्रमोद ने उस पर 27 हजार रुपये का कर्ज बरकरार रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 जून को उठाया था युवक को घर से

sexual harassment of young man by 15 people

पीड़ित युवक ने बताया कि 6 जून को प्रमोद , अनिल और उनके साथ करीब 10-12 लोग सुबह 10 बजे उसके घर आए और उसे घर से उठा कर सुखपुरा चौक स्थित प्रमोद की दुकान पर ले गए। वहां पहले जमकर मारपीट की और फिर जबरन अफीम खिला दी।

इसके बाद उसके साथ सभी ने बारी बारी कुकर्म किया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी और पीड़ित को बीयर की बोतल पर बैठा दिया। यह सिलसिला दो दिनों तक चला।

तबीयत बिगड़ने पर ले गए जसिया
पीड़ित ने बताया कि जब उसकी तबियत बिगड़ी तो आरोपी उसे लेकर जसिया गांव में ले पहुंचे। वहां भी एक बार कुकर्म किया और फिर छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे वह घर पहुंचा लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद खराब हो चुकी थी। तीन दिनों तक नशे की वजह से होशोहवास में नहीं रहा। होश आया तो बृहस्पतिवार को पुरानी सब्जी मंडी थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई।

पहले भी कई बार की थी मारपीट

sexual harassment of young man by 15 people

पीड़ित ने बताया कि उसने 9 हजार रुपए लिए थे। जिसके बदले में एक माह में 12 हजार रुपए देने थे। लेकिन आरोपियों ने बाद में एक सप्ताह के 12 हजार रुपये कर दिए। प्रमोद जेल में था, इसलिए वह रुपये नहीं चुका पाया। जब वह लौटा तो मार्च में उसे घर से उठा कर ले गया। उस वक्त भी मारपीट की गई।

पीड़ित का कहना है कि तब मेरी बहन ने 10 हजार रुपये देकर मुझे छुड़ाया था। इससे पहले भी बहन ने ही चार हजार रुपये देकर छुड़ाया था। दो हजार रुपये और मैंने प्रमोद को दे दिए। इस तरह तीन बार में 16 हजार रुपये दे चुका हूं, फिर भी बकाया 27 हजार रुपये बताए जा रहे हैं।

मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी
सब्जी मंडी थाना एसएचओ मीनाक्षी ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया हैं। जांच की जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed