फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket gang makes porn videos of customer and then blackmail

सेक्स रैकेट में फांसकर अश्लील वीडियो बनाते और फिर...

Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा,फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा,फरीदकोट(पंजाब) Updated Tue, 08 Sep 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
sex racket gang makes porn videos of customer and then blackmail

शातिर सेक्स रैकेट का गिरोह पहले लोगों को फांसकर बनाता ग्राहक और चोरी से उसकी अश्लील वीडियो बनाकर फिर उसे करता ब्लैकमेल। मामला पंजाब के कोटकपूरा (फरीदकोट) का है।

विज्ञापन


थाना सिटी पुलिस ने सेक्स रैकेट के माध्यम से लोगों की अश्लील वीडियो बनाने और नकली पुलिस पार्टी से छापामारी करवाकर पैसे ऐंठने वाले एक ऐसे ही गिरोह का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने रुपये ऐंठने के लिए गिरोह द्वारा बंधक बनाए गए एक व्यक्ति को रिहा करवाते हुए इस गिरोह की संचालिका समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में छह महिलाएं व दो पुरुषों से एक कार, 65 हजार नगदी समेत पंजाब पुलिस की वर्दियां भी बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी कोटकपूरा बलजीत सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सिटी प्रभारी एसआई गुरदीप सिंह पंधेर को सूचना मिली थी कि कुछ महिलाओं व पुरुषों ने एक ऐसा गिरोह बनाया हुआ है जो लोगों को पहले सेक्स रैकेट के मायाजाल में फांसता है और बाद में उनकी वीडियो बनाकर व मौके पर नकली पुलिस बुलाकर उन्हें ब्लैकमेलिंग करके पैसे ऐंठ रहा है। इस गिरोह ने एक व्यक्ति को फांस कर फरीदकोट के एक घर में बंधक बनाकर रखा है।

छह से भी अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है गिरोह

sex racket gang makes porn videos of customer and then blackmail

पुलिस ने उनके ठिकाने पर दबिश देकर बंधक को रिहा करवाते हुए छह महिलाओं समेत आठ आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। इन आरोपियों की पहचान गांव माड़ी मुस्तफा निवासी रणधीर सिंह, गांव ढुड़ी निवासी सुखजिंदर कौर, जैतो निवासी मनजीत कौर उर्फ कुलदीप कौर, सिमरजीत कौर, गांव कोटला मेहर सिंह वाला निवासी बलजिंदर कौर उर्फ रानी, गोलेवाला निवासी राज कौर, उसके पति बलविंदर सिंह सोनी व गांव भलूर निवासी बलजीत कौर उर्फ सरबजीत कौर छब्बी के रूप में हुई।

डीएसपी के अनुसार गिरफ्तारी के समय गिरोह की सरगना सुखजिंदर कौर समेत एक अन्य बलजिंदर कौर ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। पूछताछ के दौरान सामने आया है कि गिरोह ने फरीदकोट, गोलेवाला व भलूर समेत कुछ अन्य शहरों व गांवों में अपना ठिकाना बनाया हुआ था।

अब तक यह गिरोह करीब छह से भी अधिक लोगों को अपना शिकार बना चुका है। पुलिस के अनुसार में गिरोह से संबंधित कुछ अन्य सदस्यों गोनियाना निवासी मनप्रीत कौर, गांव दल सिंह वाला निवासी रूपा, गांव ब्राह्मण वाला निवासी सतिंदर कौर उर्फ जसपाल कौर समेत कुछ अज्ञात महिलाओं व पुरुषों की तलाश में छापामारी की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed