{"_id":"d64f82f6cffd00084a3c3cedad47a59c","slug":"send-to-obscene-message-from-whatsapp-to-young-woman-arrest","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्हाट्सएप से अश्लील मैसेज भेजता था, अब भुगतेगा सजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्हाट्सएप से अश्लील मैसेज भेजता था, अब भुगतेगा सजा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 25 Apr 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
व्हाट्सएप के जरिए सेक्टर 35 की युवती को अश्लील मैसेज भेजने के मामले को साइबर सेल ने सुलझा लिया है।
विज्ञापन
साइबर सेल ने इस मामले में दिल्ली निवासी दीपक प्रसाद पांडे को गिरफ्तार कर लिया। वह मूल रुप से नेपाल का रहने वाला है और एक रियल स्टेट कंपनी में काम करता था।
पकड़ा गया युवक सेक्टर 35 की युवती को छह अलग-अलग मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के जरिए मैसेज भेजकर तंग करता था।
साइबर सेल ने पकड़े गए आरोपी को जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ऐसे पकड़ा पुलिस ने आरोपी को
सेक्टर 35 की युवती ने 28 मार्च 2014 को साइबर सेल को शिकायत दी थी कि एक युवक अलग-अलग नंबरों से उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजकर काफी दिनों से तंग कर रहा है।
विज्ञापन
शिकायत मिलते ही साइबर सेल ने युवती की शिकायत पर सेक्टर 17 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया और इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने मामले की जांच शुरू की। इसके बाद साइबर सेल ने आरोपी वीरवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन