फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   seema bhardwaj, bjp leader molestaion, molestation, haryana bjp, panchkula

भाजपा से निष्कासित सीमा ने नेता पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला।
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला। Updated Sat, 02 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
seema bhardwaj, bjp leader molestaion, molestation, haryana bjp, panchkula
बच्‍ची से छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics
अनुशासनहीनता के मामले में भाजपा पार्टी ने निकालने जाने के बाद सीमा भारद्वाज ने शनिवार को एमडीसी स्थित महिला थाने में पार्टी के एक वरिष्ठ नेता पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।  
विज्ञापन

थाने में दी शिकायत में सीमा भारद्वाज ने भाजपा नेता पर आरोप लगाया है कि 28 मार्च को मोरनी रोड पर रैडबुल में आयोजित भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उनकी भी ड्यूटी लगी थी। उनकी ड्यूटी जिला प्रधान दीपक शर्मा ने व्यवस्था देखने के लिए लगाई थी। वह मीटिंग में आने वाले नेताओं एवं सदस्यों को पंजीकरण स्थान तक ले जाने की ड्यूटी कर रही थीं। शिकायत में आरोप लगाया है कि वह बाथरूम इस्तेमाल के लिए पब्लिक टायलेट गईं तो वह फुल थे। इसके बाद पार्टी नेता से उन्होंने एक कमरे का टायलेट इस्तेमाल करने को कहा। जब वह टायलेट से बाहर आईं तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जब वह कुंडी खोलने लगी तो आरोपी पार्टी नेता ने उनका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने बचाव करते हुए आरोपी को दो थप्पड़ जड़ दिए और कमरे से बाहर आ गईं।  
विज्ञापन


इस संबंध में जब आरोपी नेता से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि वह व्यापारी हैं। जिस जगह वह छेड़छाड़ का आरोप लगा रही हैं वहां पंचकूला डीसीपी, पुलिस कमिश्नर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। जिस जगह महिला शौच जाने की बात कह रही हैं वहां पर सीएम के अलावा किसी को जाने ही नहीं दिया जाता। ऐसे में महिला किस आधार पर आरोप लगा रही हैं यह कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मिलकर मामले में हस्ताक्षेप की गुहार लगाएंगे। वहीं, इस मामले में भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा ने सीमा भारद्वाज द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को तथ्यहीन एवं निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़े कार्यक्रम में ऐसी घटना हो जाए और शोर तक न हो, ऐसा हो नहीं सकता। वहीं पुलिस भी मौजूद थी इसके बाद भी शिकायत क्यों नहीं की गई। 

उधर, एसीपी पूर्णिमा सिंह का कहना है कि सीमा भारद्वाज की शिकायत मिली है। इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed