{"_id":"5ce5a048bdec22070a1a9fd0","slug":"school-bus-collides-with-child-s-death-in-kurukshetra","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली में खेल रहे मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गली में खेल रहे मासूम को स्कूल बस ने रौंदा, दर्दनाक मौत, चालक बस लेकर फरार
Thu, 23 May 2019 12:49 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (कुरुक्षेत्र)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लाडवा (कुरुक्षेत्र)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 May 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाडवा के गांव बीतड़ खैरी में निजी स्कूल की बस ने गली में खेल रहे नौ साल के एक बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे में घायल बच्चे को आनन-फानन में सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। स्कूल चालक बस लेकर मौके से चंपत हो गया। पुलिस ने मृतक बच्चे के परिजनों की शिकायत पर निजी स्कूल के बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव बीतड़ खैरी निवासी सुच्चा सिंह का पुत्र मयंक (9) बुधवार की शाम अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था। इसी दौरान बाबैन के एक निजी स्कूल की बस उधर से गुजरी। ये बस गांव खैरी में बच्चों को उतारकर गांव बीड खैरी जा रही थी। स्कूल बस गांव की गली से गुजर रही थी तो गली में खड़ा मयंक बस की चपेट में आ गया। बस की चपेट आकर मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन घायल मयंक को लेकर तुरंत मथाना के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद स्कूल बस का चालक बस समेत मौके से भाग निकला। गांव में लगे सीसीटीवी कैमरे से स्कूल बस के बारे में जानकारी मिली।
विज्ञापन
जिसके बाद ग्रामीणों ने लाडवा पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों के अनुसार मयंक अपने दो बहनों व एक भाई के बाद घर का सबसे छोटा था। वो गांव के ही एक हाई स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक के पिता सुच्चा सिंह की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।