{"_id":"9dd57ba4e17eec731de6782879c48666","slug":"school-boys-accident-7-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूर्नामेंट खेलने जा रहे छात्रों का टैंपो पलटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टूर्नामेंट खेलने जा रहे छात्रों का टैंपो पलटा
डिजिटल टीम/अमर उजाला, बटाला।
Updated Mon, 13 Oct 2014 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के बटाला के पास स्थित गांव में स्कूली बच्चों से भरा वाहन अनियंत्रित होकर अचानक पलटा गया। वाहन में जैतोसर्जा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्र सवार थे। हादसे में सात छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा तब हुआ जब सभी छात्र खेल मुकाबले में हिस्सा लेने नौशहरा मझा जा रहे थे। इसी बीच अचानक वाहन का टायर फट गया।
विज्ञापन
कस्बा नौशहरा मझा सिंह में स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता चल रही है। इसमें में भाग लेने के लिए जा रहे थे । जैतोसर्जा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के 15 छात्रों को भी शामिल होना था। इसी वजह से छात्रों का दल सोमवार को छोटा हाथी वाहन में सवार होकर कस्बा नौशहरा मझा सिंह के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
अभी उनका वाहन गांव सतकोहा के पास पहुंचा था कि इसी बीच वाहन का टायर फटने से वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में छात्रों के साथ वाहन में मौजूद एक शिक्षक को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
जबकि सात छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में आठवीं कक्षा के छात्र सुखराज सिंह, हरविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, अकाशदीप सिंह और जगमोहन सिंह शामिल हैं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही स्कूल के प्रिंसिपल समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों व छात्रों के परिजन भी कुछ ही देर में अस्पताल पहुंच गए।