{"_id":"5c116f13bdec2241c31d28ae","slug":"sampat-nehra-s-birthday-celebrated-in-facebook-live-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में बदमाशों को नहीं पुलिस का डर, फेसबुक में लाइव मना रहे बर्थडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरियाणा में बदमाशों को नहीं पुलिस का डर, फेसबुक में लाइव मना रहे बर्थडे
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
Updated Thu, 13 Dec 2018 05:04 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर संपत का बर्थडे फेसबुक में हुआ लाइव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुख्यात लारेंस बिश्नोई के कहने पर फिल्म अभिनेता सलमान खान को मारने के लिए मुंबई पहुंचने वाला संपत नेहरा भले ही जेल में बंद हो, पर उसके साथियों ने हाथों में हथियार लेकर उसका जन्मदिन फेसबुक पर लाइव मनाया। डीजीपी तक यह मामला पहुंचा तो प्रदेश के सभी जिलों की पुलिस को जांच के आदेश दिए। जन्मदिन मनाने वालों की जांच करने को कहा है। रोहतक पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रोहतक के कारौर गांव के आनंद पहलवान हत्याकांड में संपत नेहरा शामिल था। सीआईए-2 ने संपत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार पांच दिसंबर को फेसबुक पर लाइव आकर कुछ युवकों ने संपत नेहरा का जन्मदिन मनाया। वीडियो में युवक जल्द संपत के जेल से बाहर आने की भी बात कह रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि लाइव होकर जन्मदिन मनाने वाले संपत और लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के डीजीपी ने रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत, कैथल, भिवानी, करनाल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, जींद समेत विभिन्न जिलों के पुलिस अधीक्षक के पास पत्र भेजा है। संपत नेहरा का जन्मदिन मनाने वालों का पता लगाने को कहा है। रोहतक पुलिस भी उनकी तलाश में जुट गई है। एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने बताया कि संपत नेहरा के साथियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
कई साथी किए गए हैं चिह्नित
डीजीपी बीएस संधू ने बताया कि लारेंस बिश्नोई और संपत नेहरा गैंग के कई सदस्यों को चिह्नित किया गया है। संबंधित जिलों की पुलिस के सहयोग से सभी पर शिकंजा कसा जाएगा। एसटीएफ को भी बदमाशों को पकड़ने का टास्क दिया गया है।