फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sabotage and Discourtesy of Holy Book in Gurudwara Sahib

फिरोजपुरः गुरुद्वारे में घुसकर तोड़फोड़ और गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुहरसहाए(फिरोजपुर) Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Feb 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
Sabotage and Discourtesy of Holy Book in Gurudwara Sahib
गुरुद्वारा में घुसकर तोड़फोड़ करने वाला - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के फिरोजपुर में एक व्यक्ति ने गुरुद्वारा साहिब में घुसकर तोड़फोड़ की और वहां पड़े श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। सूचना मिलते ही चक महंता वाला गांव के सभी लोग एकत्र हो गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान सुखचैन सिंह वासी घुआड़ जिला तरनतारन के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी सुखचैन सिंह ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर शीशे, एसी और अन्य सामान तोड़ दिया। यही नहीं सुखचैन गुरुद्वारे का लाउड स्पीकर चालू कर तोड़फोड़ करता रहा। आवाज सुनकर गांव के लोगों की नींद खुल गई और सभी ग्रामीण गुरुद्वारे के बाहर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उक्त आरोपी को किसी तरह काबू किया और पुलिस को सूचित किया। उधर, डीएसपी गुरुहरसहाए भूपिंदर सिंह और थाना प्रभारी जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सुखचैन को काबू करने के बाद उसके परिजनों को सूचित किया गया। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरह एसजीपीसी मेंबर दर्शन बराड़ ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed