फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak rape: all 8 accused in security cell in jail

रोहतक रेप: दरिंदों को जेल में मिला सुरक्षा कवच

Thu, 19 Feb 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 19 Feb 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
rohtak rape: all 8 accused in security cell in jail

नेपाली मूल की मंदबुद्धि युवती से दुराचार, हत्या और दरिंदगी के आठों आरोपियों को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जेल प्रशासन ने दरिंदगी के आरोपियों को अन्य कैदियों से अलग रखने के लिए पहले से ही व्यवस्था की थी। सभी को सुरक्षा सेल में भेजा गया है।

विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक तेज सिंह ने बताया कि मामला काफी जघन्य है और लोगों में इनके खिलाफ गुस्सा है। ऐसे में कोई और कैदी अथवा बंदी इनके साथ किसी तरह की उद्दंडता न करें, इसलिए एहतियात के तौर पर सभी को अलग से सुरक्षा सेल में रखा गया है।
विज्ञापन


8 दिन के रिमांड के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां दाखिल अर्जी में एसआईटी ने कहा है कि आरोपियों से सारी पूछताछ कर ली गई है। आरोपियों की निशानदेही पर साक्ष्य भी जुटा लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए अब इनसे कोई और रिकवरी बाकी नहीं है। इनका न्यायिक रिमांड मंजूर किया जाए। अदालत ने पुलिस की अर्जी स्वीकार करते हुए सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में सुनारिया जेल भेज दिया। अगली पेशी 4 मार्च को होगी।

इससे पहले एसआईटी ने कड़ी सुरक्षा के बीच आरोपियों को अंगुलियों व अंगुठों के निशान लगवाने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी अमनदीप की अदालत में पेश किया।


पीड़ित पक्ष की ओर से पेश हुए एडवोकेट पवन जांगड़ा व एडवोकेट पंकज कौशिक ने बताया कि पुलिस की अर्जी पर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed