{"_id":"57e8f0404f1c1b7e5d574028","slug":"rohtak-gangrape-victim-lady-committed-suicide-dead-body-found-in-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जान देने वाली रेप पीड़ित विवाहिता का दावा झूठा, ये है पुलिस की थ्योरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान देने वाली रेप पीड़ित विवाहिता का दावा झूठा, ये है पुलिस की थ्योरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Updated Mon, 26 Sep 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप मढ़ने के अगले ही दिन आत्महत्या करने वाली विवाहिता का दावा झूठा निकला पुलिस की जांच में। पुलिस के मुताबिक पीड़िता से पांच युवकों ने नहीं, एक ही युवक ने रेप किया था।
पुलिस जांच के बाद मामला उलझ गया है। घटना रोहतक के कलानौर की है। पीड़िता ने पहले पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में सरकारी वकील को दिये बयान में वह अपने पहले के बयान से मुकर गई।
वहीं, मामले में कलानौर थाने के एसएचओ जितेंद्र का दावा है कि अभी तक केवल सुनील की ही संलिप्तता सामने आ रही है। शनिवार को पुलिस ने महिला थाने और कलानौर थाने में पीड़िता के बयान दर्ज किये थे।
विज्ञापन
तब महिला ने पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में पीड़िता ने जब सरकारी वकील के सामने अपने बयान दर्ज करवाए गये तो सामूहिक दुष्कर्म के आरोप से मुकर गई।
पीड़िता ने वारदात में केवल सुनील के शामिल होने की बात कही। जबकि पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म और अपहरण का केस सुनील सहित पांच युवकों के खिलाफ दर्ज कर रखा है।

लोकलाज के डर से गढ़ी सामूहिक दुष्कर्म की कहानी
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म पीड़िता ने समाज के डर और परिवार के दबाव में सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी थी। पुलिस का कहना है कि महिला ने अपने बयानों में कहा है कि सुनील उसके परिवार का सदस्य है।
वह शुक्रवार रात को महिला को अपने साथ बाइक पर बैठाकर खेतों में ले गया था। खेत में उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया और छोड़कर भाग गया। इसके बाद महिला बदनामी को लेकर घबरा गई। फिर उसने लोकलाज के डर से सामूहिक दुष्कर्म की कहानी गढ़ी।
पीड़िता की पहले से थी सुनील से जान-पहचान
पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी सुनील ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पीड़िता से काफी समय से जान पहचान थी। एसएचओ जितेंद्र ने बताया कि सुनील पहले से महिला के संपर्क में था। जबकि पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि सुनील की पहले से उस पर गलत नजर थी।

तीन बेटियों के सिर से उठा मां का साया
रोहतक में गैंगरेप पीड़िता ने की सुसाइड
- फोटो : अमर उजाला
दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या तो कर ली, लेकिन इससे उसकी तीन बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। पीड़िता की सबसे बड़ी बेटी छह साल की है। दोनों छोटी बेटी की उम्र चार से दो साल के बीच है। अब इनकी ममता का सहारा उनकी दृष्टिहीन दादी ही रह गई है।
धूमिल हुई जिले की छवि
सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आने से जिले की छवि भी धूमिल हुई है। नेपाली युवती से गैंगरेप और हत्या के मामले में भी जिला सुर्खियों में रहा था। इसी तरह भिवानी की छात्रा से गैंगरेप के मामले ने भी देश विदेश के मीडिया का ध्यान खींचा था। कुछ दिन पहले टिटौली के एक आरोपी ने अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
मामले में अभी तक आरोपी सुनील के शामिल होने की बात ही सामने आ रही है। हालांकि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पीड़िता के पिता ने बयान दिये हैं कि उनकी बेटी ने शर्मिंदगी के कारण आत्महत्या की है। फिलहाल आरोपी सुनील से पूछताछ की जा रही है।
- जितेंद्र कुमार, एसएचओ कलानौर थाना