फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery of 15 Lakh and Car from Company Manager

टिंबर फर्म के मैनेजर से कार,15 लाख लूटे

Mon, 14 Jul 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर Updated Mon, 14 Jul 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
Robbery of 15 Lakh and Car from Company Manager

पुलिस स्टेशन तिब्बड़ क्षेत्र के गांव लालपुरा के पास रविवार की दोपहर वसूली कर कार से वापस लौट रहे राजपुरा के एक टिंबर फर्म के मैनेजर को अज्ञात लुटेरों ने कार समेत लूट लिया। तिब्बड़ मार्ग पर लूटी गई यह रकम 15 लाख बताई जा रही है। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए।

विज्ञापन

वसूली करके लौट रहा था मैनेजर

Robbery of 15 Lakh and Car from Company Manager

उधर, सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अलर्ट के तहत नाकाबंदी कर दी। हालांकि प्रयास के बावजूद लुटेरों का सुराग नहीं लग सका। राजपुरा के सिंगला टिंबर फर्म का मैनेजर वरिन्द्र तथा कार चालक कंवलजीत अपने ग्राहकों से वसूली कर कार से वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथपाई और मारपीट करने लगे युवक

Robbery of 15 Lakh and Car from Company Manager

जब वे उक्त गांव के समीप पहुंचे तो वहां कुछ युवक सड़क पर ही आपस में झगड़ा करते नजर आए। इससे चालक ने कार की गति धीमी कर दी।

कुछ ही पलों में झगड़ा कर रहे युवक कार की ओर लपके और चालक तथा मैनेजर से हाथापाई शुरू कर दी। उन्होंने दोनों की जमकर पिटाई की। साथ ही उसकी कार और 15 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।

विज्ञापन

लुटेरों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं

Robbery of 15 Lakh and Car from Company Manager

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुखवंत सिंह गिल मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि लुटेरों को पकड़ने के उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed