फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery in Sec 22 Jewellary Shop

CCTV में कैद हुए 2 लाख के टॉप्स चुराने वाले

Sat, 14 Jun 2014 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 14 Jun 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
Robbery in Sec 22 Jewellary Shop

सेक्टर-22 में विशाल ज्वेलर्स में आधा दर्जन लोगों ने दुकानदार की मौजूदगी में 12 जोड़ी टॉप्स धोखे से चोरी कर लिए। घटना शुक्रवार शाम की है।

विज्ञापन


कुल टॉप्स का वजन 40 से 45 ग्राम के बीच है, जिनकी कीमत करीब पौने दो लाख की है। दुकानदार राज कुमार ने सेक्टर-22 पुलिस चौकी में खुद जाकर शिकायत दर्ज करवाई है। सूचना मिलने पर मौके पर शोरूम मार्केट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद जैन पहुंचे।
विज्ञापन

चोरों में तीन महिलाएं थीं

Robbery in Sec 22 Jewellary Shop

दुकानदार राज कुमार का कहना है कि आधा दर्जन आरोपी उसकी दुकान में आए थे, जिनमें तीन महिलाएं शामिल थी। उन्होंने बताया कि वह पायल खरीदने के लिए आए थे।

पायल दिखाने के लिए जब वह पीछे की तरफ मुड़ा तो सामने पड़ी टॉप्स की ट्रे उठा ली। राज कुमार ने बताया कि 1500 रुपये में आरोपियों ने पायल खरीदी और मौके से चले गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Robbery in Sec 22 Jewellary Shop

राज कुमार ने बताया कि जब आरोपी वहां से चले गए तो उसे पता चला कि 12 जोड़ी टाप्स गायब हैं। उसने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो उसमें दिखा कि ग्राहक बनकर आए आरोपियों ने आभूषण की ट्रे उठाई है। सेक्टर-17 पुलिस थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि दुकानदार के साथ ठगी हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed