फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in name of lift, robber gang active in chandigarh

बुजुर्ग महिलाएं सावधान! किसी से लिफ्ट मत मांगें वरना लूट ली जाएंगी

Tue, 10 May 2016 10:30 AM IST
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़
पवन तिवारी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 10 May 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
robbery in name of lift, robber gang active in chandigarh
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ में बुजुर्ग महिलाओं को लिफ्ट देकर लूटने के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शहर में महिलाओं और पुरुष का ऐसा गैंग सक्रिय है जो उम्र दराज महिलाओं को कार में लिफ्ट देकर घर छोड़ने के बहाने बिठा लेता है और सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो जाता है। पुलिस अभी तक इस गैंग का खुलासा करने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


इस वर्ष अभी तक दस बुजुर्ग महिलाओं को कार में बैठाकर लूटपाट करने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हर घटना में पीड़ित महिलाओं का कहना है कि उनके पास कार में सवार दो महिलाएं व एक पुरुष ड्राइवर आए और लिफ्ट देकर उन्हें गाड़ी में बैठाकर घर छोड़ने की बात करते हैं और गहने लूटकर सड़क किनारे छोड़ फरार हो जाते हैं। पुलिस के मुताबिक सेक्टर 27 और 30 से ऐसे अधिक मामले सामने आए हैं। पुलिस का कहना है कि गैंग में तीन लोग ही होते है जिनमें दो महिलाएं व एक पुरुष होता है।
विज्ञापन


केस 1
10 जनवरी को सेक्टर-27 में कार सवार गैंग ने मार्केट जा रही 82 साल की बुजुर्ग महिला विद्या शर्मा को कार में बैठाया और कुछ दूर ले जाकर उसके सोने बालियां उतार लीं। इसके बाद उसे सड़क किनारे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
13 फरवरी को सेक्टर-34 में गुरुद्वारे के बाहर अपने पति का इंतजार कर रही 83 साल की बरिंदर कौर को गैंग गाड़ी में बैठाकर ले गया और चार सोने के कंगन लूट लिए।
केस 3-
21 फरवरी को सेक्टर-30 के सत्संग भवन से सत्संग सुनकर रिक्शे का इंतजार कर रही 70 साल की महिला को कार सवार महिलाओं ने गाड़ी में बैठाया औरदो सोने की चूड़ियां छीन लीं।

केस-4
15 मार्च को सेक्टर-30 में सब्जी खरीदने निकली 75 साल की की त्रिप्ता रामा को कार में बिठाया और उसके हाथ से सोने की चूड़ियां निकालीं।
केस-5
30 अप्रैल को सेक्टर 47 में स्कूल में पेरेंट टीचर मीटिंग के लिए गई 65 साल की लक्ष्मी रानी को कार में दो महिलाओं ने बैठाया और सोने की कंगन लूट लिए।
केस-6
30 अप्रैल को 72 साल की विद्यावती सेक्टर 20 मठ मंदिर से सेक्टर 19 अपने घर लौट रही थी। तभी कार सवार महिलाओं ने उन्हें कार में बैठाया और कुछ दूर ले जाकर उतार दिया। घर जाकर देखा तो हाथ से सोने की चूड़ियां गायब थीं।

केस- 7
8 मई सेक्टर-30 की कृष्णा देवी (72) सेक्टर 30 के चीमा भवन के पास से जा रही थी। तभी एक कार आई और मार्केट तक छोड़ने को कहा। घर आने पर पाया कि उनके कानों से बालियां चोरी हो चुकी थीं।

केस 8
सेक्टर 27 की 75 साल की महिला को उनके घर के पास ही एक सफेद कार ने लिफ्ट दी और जब वह उतरीं तो कानों में सोने की बालियां नहीं थीं। 

सुखचैन सिंह गिल, एसएसपी, यूटी पुलिस ने बताया कि ऐसी वारदात रोकने के लिए सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने अपने एरिया में गश्त बढ़ाएं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिस कर्मी तैनात करने को कहा है। इस तरह के गैंग के सदस्यों का पर्दाफाश करने का प्रयास करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed