ATM काटकर सवा 7 लाख ले उड़े लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की तरफ से लूटपाट करने वाले एक 12 सदस्यीय बड़े गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के 9 सदस्यों को काबू करने के 12 घंटों बाद ही अमृतसर रोड स्थित दशमेश नगर में मंगलवार रात आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर लुटेरे करीब सवा सात लाख रुपये लूट ले गए। थाना सिटी पुलिस के एसएचओ इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गैस से काटा आईसीआईसीआई का एटीएम
अमृतसर रोड दशमेश नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को गैस से काट कर उसमें से 7 लाख 22 हजार 800 रुपये लूटने की वारदात ने सिटी पुलिस की रात को मोटरसाइकिलों पर शुरू की गई गश्त पर सवालिया निशान लगा दिया है।
लुटेरों ने पहले सीसीटीवी कैमरे को गैस कटर से नुकसान पहुंचाया और बाद में एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें से रकम उड़ा ली और फरार हो गए। इस घटना का सुबह पता लगा तो सिटी पुलिस मौके पर पहुंची।
11 बजे तक ड्यूटी पर रहता है गार्ड
आईसीआईसीआई बैंक के ब्रांच प्रबंधक हरपाल सिंह कलसी ने बताया कि यह एटीएम सीएसएस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अंतर्गत थी। यहां कंपनी के इंचार्ज अमरीक सिंह ने थाना सिटी पुलिस को एटीएम को गैस से काट कर उसमें से 7 लाख 22 हजार 800 रुपये लूटने की शिकायत दे दी है। कंपनी का सुरक्षा मुलाजिम रात 11 बजे तक ड्यूटी पर होता है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
थाना सिटी पुलिस के इंस्पेक्टर अवतार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एटीएम पर रात के 11 बजे तक सिक्योरिटी गार्ड रहता है।
वारदात रात को 11 बजे के बाद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अमृतसर रोड में रात को चौकीदार की ड्यूटी करते सुखदेव सिंह के पास से भी पूछताछ की है।