फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery in house in ludhiana

पति काम पर, पत्नी स्कूल, चोर ताले तोड़कर उड़ा ले गए लाखों

Thu, 10 Dec 2015 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Thu, 10 Dec 2015 07:41 PM IST
विज्ञापन
robbery in house in ludhiana

पति काम पर गया था, पत्नी स्कूल। पीछे से चोर ताला तोड़कर 4 लाख रुपये नगद और लाखों के जेवरात लेकर फुर्र हो गए। चोरी का पता तब चला जब मालिक सुमन ग्रोवर की पत्नी कमलजीत कौर स्कूल से घर लौटीं। वारदात पंजाब के लुधियाना में अंजाम दी गई।

विज्ञापन


डुगरी स्थित नीतिश विहार में एक कोठी में चोर गिरोह के सदस्य घर के ताले तोड़ कर अंदर घुसे और चार लाख रुपये की नगदी, बीस तोले सोने के जेवर, हीरे की अंगूठी, दो मोबाइल फोन, कैमरा और अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी की जानकारी अपने पति और पुलिस को दी।
विज्ञापन


थाना डुगरी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुमन ग्रोवर ने कहा कि किताब बाजार में उनकी होलसेल की दुकान है। उसकी पत्नी कमलजीत कौर गांव दाद स्थित सरकारी स्कूल में टीचर है। सुबह उसकी पत्नी स्कूल चली गई, इसके बाद वह बच्चों को स्कूल छोड़ कर शॉप पर चला  गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब 3 बजे उसकी पत्नी घर पहुंची। तब उसने देखा कि बाहर मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। उसने अंदर जाकर देखा तो उनके बेडरूम का लॉक टूटा हुआ था। उसकी पत्नी ने फोन कर चोरी होने की सूचना दी। कुछ मिनटों में वह घर पहुंच गया।


उसके मुताबिक चोर अलमारी के लॉक तोड़ कर चार लाख कैश, करीब छह लाख की कीमत के 20 तोले सोने के गहने, 30 हजार कीमत की डायमंड रिंग, दो मोबाइल, एक कैमरा और अन्य सामान चोरी कर ले गए। उसका कहना है कि चोरी करने वाले ने आसपास के रूम नहीं खोले, उसने सिर्फ उसी रूम को निशाना बनाया, जिसमें कैश और गहने पड़े हुए थे। थाना दुगरी के एसएचओ गुरदेव सिंह ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed