फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Robbery by Servant with Friends in Ludhiana

नौकर पर विश्वास करते हैं तो ये खबर पढ़ लें

Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना Updated Tue, 08 Jul 2014 08:28 AM IST
विज्ञापन
Robbery by Servant with Friends in Ludhiana

हंबड़ा रोड स्थित प्रताप सिंह वाला इलाके में एक नौकर ने अपने साथी नौकर को दोस्तों के साथ मिलकर रस्सी से बांध दिया और घर में पड़ी नकदी, जेवरात, पिस्तौल और रिवाल्वर लूटकर फरार हो गया।

विज्ञापन


घटना का पता उस समय चला जब मालिक घर पहुंचा। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी नौकर केशव बहादुर और उसके पांच साथियों के खिलाफ चोरी व लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस कर रही है जांच

Robbery by Servant with Friends in Ludhiana

जांच अधिकारी गुरमोहन सिंह ने कहा कि सुनील सूद का अपना बिजनेस है। उनकी पत्नी इलाके में ही स्थित निजी स्कूल में टीचर है। शनिवार को वह अपना काम पर चले गए, जबकि उनकी पत्नी स्कूल पढ़ाने के लिए चली गई।

इसी दौरान आरोपी केशव ने अपने पांच साथियों को बुलाया और घर के दूसरे नौकर राम को रस्सी से कुर्सी के सहारे बांध दिया। इसके बाद उसने घर में लूटपाट शुरू कर दी। वह घर में पड़ी लाखों रुपये की नकदी, लाखों रुपये के जेवरात, पिस्तौल और रिवाल्वर लेकर फरार हो गए। जब दोपहर के समय सुनील घर पहुंचा तो राम को रस्सी से बंधा देखा।

उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद हैबोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। गुरमोहन सिंह ने कहा कि अभी तक यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि नकदी और गहने कितने थे। उसकी पिस्तौल व रिवाल्वर में गोलियां थी या नहीं। पुलिस जांच करने में जुटी हुई है।

नहीं करा रखी थी नौकरों की वेरिफिकेशन

Robbery by Servant with Friends in Ludhiana

नौकरों द्वारा घर में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस के उच्चाधिकारी लोगों को कई बार अपील कर चुके है कि वह घर में काम करने वाले नौकरों की वेरिफिकेशन करवाएं, लेकिन लोग नहीं मानते।

शनिवार को दिन दहाड़े लूटपाट करने वाले केशव की भी सुनील ने कोई वेरिफिकेशन नहीं करवाई थी। अब पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि केशव की कोई फोटो मिल जाए तो उसे ढूंढने में आसानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed