फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robber rob jammu mail and muri express passenger

लुटेरों का बोगियों पर फिर हमला, यात्रियों में दहशत

Sun, 05 Apr 2015 02:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत Updated Sun, 05 Apr 2015 02:28 PM IST
विज्ञापन
robber rob jammu mail and muri express passenger

कुरूक्षेत्र में मेल ट्रेन में लूट से रेलवे ने कोई सबक नहीं लिया जिसका फायदा उठाते हुए चौबीस घंटे बाद लुटेरों ने पानीपत में मूरी व जम्मू एक्सप्रेस में हथियार के बल पर हजारों की लूटपाट की। लुटेरे एक महिला तथा एक पुरूष यात्री से करीब 55 हजार रूपये तथा दो मोबाइल लूट ले गए।

विज्ञापन


लूटपाट की वारदात को अंजाम देकर ट्रेन की चेन पुलिंग भाग गए। बताया जा रहा है कि एक पीड़ित ने मामले की शिकायत ट्रेन में सवार सुरक्षा कर्मी को दी मगर उन्होंने उसकी अनदेखी करते हुए टाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात को जम्मू से चलकर टाटानगर की तरफ जाने वाली 18102 मूरी एक्सप्रेस ट्रेन पानीपत स्टेशन पर रात 2:43 मिनट पर पहुंची।
विज्ञापन


करीब दो मिनट के ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई। ट्रेन के प्लेटफार्म से निकलते ही चार-पांच बदमाश ट्रेन के थर्ड-एसी डिब्बे में घुस गए और पहली सीट पर लेटे सुरप्रीत को चाकू दिखाकर करीब 25 हजार रुपए और एक मोबाइल छीन लिया और ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। पीड़ित ने गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद रेलवे पुलिस को मामले की शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू दिखाकर लूट ले गए पर्स, मोबाइल

robber rob jammu mail and muri express passenger

दूसरी वारदात जम्मू से दिल्ली की तरफ जाने वाली 14034 जम्मू मेल में हुई। यह अपने निर्धारित समय से करीब 45 मिनट की देरी से 4:25 बजे पर पानीपत पहुंची और ठहराव के बाद दिल्ली के लिए रवाना हो गई।

पहले के घटनाक्रम की तरह चार-पांच बदमाश एसी बोगी में घुसे और शुरूआत की सीट पर लेटी पूर्णिमा आनंद महिला को चाकू दिखाकर उसका पर्स व मोबाइल छीन लिया। लुटेरे ट्रेन गोहाना रेलवे फ्लाई ओवर व विकास नगर के बीच आउटर पर ट्रेन के धीमी होने के बाद उतर कर फरार हो गए।

महिला पठानकोट से आ रही थी तथा उसके पर्स में 25 से 30 हजार रूपये बताए जा रहे हैं। पीड़िता ने मामले की शिकायत शकूरबस्ती, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दी है।

ये कहते हैं अ‌धिकारी
ट्रेन में लूटपाट की घटना की कोई शिकायत थाने में नहीं आई है। अगर ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो गंभीरता से जांच की जाएगी।
अर्जुन देव, थाना प्रभारी जीआरपी, पानीपत

दो एक्सप्रेस ट्रेनों में लूटपाट की वारदात की सूचना मिली है। लूट की वारदात का खुलासा करने व लुटेरों को पकड़ने के लिए लोकल सीआईए व जीआरपी की सीआईए सक्रिय हो गई। वारदात के तौर तरीकों से प्रतीत होता है कि पानीपत व कुरूक्षेत्र की वारदातों में एक ही गिरोह का हाथ है। इस बारे में किसी भी सुरक्षाकर्मी की लापरवाही की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुरेश कौशिक, डीएसपी जीआरपी, अंबाला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed