{"_id":"3662f8227b6ec46514232620dde98f2e","slug":"robbed-with-students-accused-minor-sent-juvenile-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईलेट्स छात्रों को लूटने वाले से 5 वाहन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईलेट्स छात्रों को लूटने वाले से 5 वाहन बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी में दोस्तों को मिलने आए दो आईलेट्स छात्रों को किडनैप करके लूटने के मामले में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने पांच वाहन बरामद किए हैं। जबकि, इस मामले में शामिल दोनों नाबालिग आरोपियों को बुधवार को जुवेनाइल होम भेज दिया गया।
विज्ञापन
सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंदर पटियाल ने बताया कि गिरफ्तार दो लोगों में सेक्टर-25 निवासी अनिल और सागर और बाकी दो नाबालिग हैं।
आरोपियों से पूछताछ के बाद वाहन बरामद किया गया। बता दें कि सेक्टर-34 से आए दो छात्रों ने सेक्टर-24 चौकी में केस दर्ज करवाया था।
उन्होंने बताया था कि मंगलवार को पीयू में अपने दोस्तों से मिलकर निकले थे कि सेक्टर-25 गेट पर उनको चार लड़कों ने किडनैप कर लिया। पीयू के गेट नंबर दो से किडनैप कर चारों लोग उन्हें सेक्टर-25 की कॉलोनी की तरफ ले गए।
विज्ञापन
वहां चारों ने उनसे दो मोबाइल और पर्स छीने और फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।