{"_id":"56ec29074f1c1b82508b4642","slug":"robbed-with-auto-driver-at-police-barikeding","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का बैरिकेडिंग लगा बदमाशों ने ऑटो, नगदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस का बैरिकेडिंग लगा बदमाशों ने ऑटो, नगदी लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 19 Mar 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-56 मंडी में सब्जियां बेच कर लौट रहे मामा-भांजे से बदमाशों ने पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर रोका और ऑटो लूट कर फरार हो गए। ऑटो सेक्टर-44 में लावारिस हालत में बदमाश छोड़ गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नाके लगाने के बाद पुलिस बैरिकेड्स सड़क किनारे ही छोड़ देती है। इसका इस्तेमाल अब अपराधी लोगों को लूटने के लिए करने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। इसमें पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर बदमाशों ने ऑटो चालक को रोका और ऑटो लूटकर भाग गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-56 मंडी में सब्जियां बेचकर मामा-भांजे अपने घर सेक्टर-45 लौट रहे थे। पीड़ित सुशील ने बताया कि रात करीब 12.30 बजे जैसे ही दोनों सेक्टर 33-45 की डिवाइडिंग रोड पर पहुंचे। वहां पुलिस की बैरिकेडिंग लगी थी। जैसे ही उन्होंने ऑटो रोका, पांच-छह युवक आए और उन पर टूट पड़े।
विज्ञापन
मामा-भांजे पर युवकों ने डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद सुशील मौके से किसी तरह भाग निकला। इस दौरान बदमाशों ने उसके भांजे के साथ मारपीट की और ऑटो लेकर फरार हो गए।
किसी राहगीर से फोन मांगकर पीड़ित ने 100 नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। मौके पर सेक्टर-34 के एसएचओ बलजीत सिंह भी पहुंचे। पुलिस ने इलाके में लूटे गए ऑटो की तलाश शुरू कर दी। बाद में ऑटो सेक्टर-44 लक्ष्मीनारायण मंदिर के पास मिला।
पीड़ितों ने बताया कि ऑटों में सब्जियां बेच कर 15 हजार रुपये कमाए थे, वह ऑटो से गायब थे। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।