{"_id":"571bc0ee4f1c1ba06e8b62eb","slug":"roadways-employes-beaten-bus-stand-chandigarh-policeman-injured-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारी बिठाने को लेकर भिड़े रोडवेज के कर्मी, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सवारी बिठाने को लेकर भिड़े रोडवेज के कर्मी, 5 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त हरियाणा रोडवेज बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-17 बस स्टैंड पर शुक्रवार देर रात को हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंचे एक पुलिसकर्मी ने जैसे ही उन्हें रोकने की कोशिश की तो टिकट पंचिंग मशीन उसके हाथ में लगने से वह घायल हो गया। कांस्टेबल के हाथ में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने हंगामा कर रहे रोडवेज के पांच कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कर्मचारियों की पहचान प्रेम सिंह, ललित कुमार, आनंद, उपिंदर और नरिंदर कुमार के रूप में हुई है। देर रात दिल्ली टिकट काउंटर पर एक हरियाणा रोडवेज के बस ड्राइवर व बस कंडक्टर की टिकट काउंटर पर बैठे तीन कर्मचारियों से सवारियों को बिठाने को लेकर पहले तो बहस हुई उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि वे आपस में मारपीट करने लगे। बस ड्राइवर व कंडक्टर टिकट काउंटर पर मौजूद कर्मचारियों को कह रहे थे कि उनकी बस में सिर्फ तीन-चार सीटें बची हैं वह भी भर जाए तो वे बस लेकर निकलें। जबकि टिकट काउंटर पर बैठे कर्मियों का कहना था कि उनकी बस के निकलने का समय हो चुका है। अब सवारियां अगली बस में बैठेंगी। इसी बात पर दोनों पक्षों में तीखी बहस होने लगी व मारपीट शुरू हो गई।
लड़ाई झगड़े की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पीसीआर कर्मियों ने उनको छुड़ाने के कोशिश की तो पीसीआर में तैनात कांस्टेबल बलजीत सिंह के हाथ टिकट पंच करने वाली मशीन लग गई। जिससे उसका हाथ लहूलुहान हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर एएसपी गुरइकबाल सिंह सिद्धू भी पहुंचे।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस सभी पांचों आरोपियों व घायल पुलिसकर्मी को जीएमएसएच -16 लेकर गई। वहां पुलिस कर्मचारी को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। साथ मारपीट करने वाले रोडवेज के पांचों कर्मचारियों का भी मेडिकल करवाया जिसके बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया।