पत्नी के आशिक ने की रिक्शा चालक पति की हत्या, हाथ-पांव बांध शव फेंका...बेटी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिक्शा चालक की पत्नी के आशिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसरा है। मामला हरियाणा के करनाल जिले का है। यहां रिक्शा चालक की पत्नी के आशिक ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद पांव बांधा और एक कपड़े में शव को लपेटकर सेक्टर-4 के हेरिटेज लॉन के सामने ग्रीन बेल्ट में फेंक दिया। मृतक के चेहरे पर किसी ठोस हथियार से चोट मारी हुई थी।
सुबह राहगीरों ने शव की सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की और परिवार वालों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतक की बेटी की शिकायत पर मां के आशिक चंद्र नेपाली सहित उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक नित्यानंद की बेटी ने बताया कि उसके पिता बिहार के कनखुदिया जिला अररिया के रहने वाले थे और वह 15 साल से करनाल में सेक्टर-16 में रह रहे थे। वह करनाल में रिक्शा चलाते थे। उसकी मां 48 वर्षीय उर्मिला की दोस्ती चंद्र नेपाली के साथ है। इस कारण अक्सर उसके पिता और मां के बीच में झगड़े होते रहते थे, क्योंकि चंद्र नेपाली उनके घर आता-जाता था।
चंद्र नेपाली के साथ एक बार उसकी मां भाग भी गई थी। जिसे वे दोबारा मनाकर ले आए थे। 17 जनवरी को उसके पिता नित्यानंद घर से काम के लिए निकले थे जो शाम तक घर नहीं लौटे। सुबह उन्हें सूचना मिली की सेक्टर-4 में एक शव मिला है। वो उसे देखने गए तो वहां उसके पिता का शव पड़ा था जिसके मुंह पर चोट के निशान थे और उसके पांव बांधे हुए थे। सिटी थाना प्रभारी हरजिंद्र ने बताया कि चंद्र नेपाली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।