फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   relative of minister pa string up pistol on policeman

मंत्री के पीए के रिश्तेदार की पुलिसकर्मियों से खौफनाक करतूत

Sun, 30 Aug 2015 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 30 Aug 2015 11:25 AM IST
विज्ञापन
relative of minister pa string up pistol on policeman

एक मंत्री के पीए के रिश्तेदार ने पुलिसकर्मियों पर पिस्तौल तान दी। उसने उनके साथ मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। मामला चंडीगढ़ का है।

विज्ञापन


दरअसल, खुद को मंत्री की पीए का रिश्तेदार बता रहे युवक राहुल ने शराब के नशे में पहले अपनी सूमो गाड़ी से दीवार में टक्कर मारी। फिर जब पुलिस ने रोककर उनसे पूछताछ की तो बहस पर उतारू हो गया। विवाद बढ़ने पर उक्त युवक ने पुलिसकर्मियों पर ही पिस्टल तान दी। इस दौरान युवक के कुछ दोस्त भी वहां पहुंच गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट भी की।
विज्ञापन


घटना को जब एक पत्रकार ने कैमरे में कैद करने की कोशिश की तो युवकों ने उसके जबड़े पर भी वार किया। यही नहीं बाद में युवक दोस्तों को लेकर पुलिस चौकी आ धमका और पुलिसकर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट में दो कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी

relative of minister pa string up pistol on policeman

मारपीट में जख्मी हुए तीनों लोगों का जनरल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद पुलिस ने आरोपी युवक राहुल भारद्वाज के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हुआ यूं कि शाम करीब आठ बजे सूमो में सवार युवक राहुल भारद्वाज अपने दोस्त राहुल के साथ जा रहा था।

इसी दौरान सेक्टर-छह के जनरल अस्पताल के पास ट्यूबवेल की दीवार से सूमो जा टकराई। जानकारी मिलते ही अस्पताल की चौकी पर तैनात एएसआई बिजेंद्र और कांस्टेबल वीरेंद्र भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने युवकों को रोककर उनसे पूछताछ शुरू कर दी। दोनों पक्षों में बहस होने लगी और पुलिस ने युवकों को रुकने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने एक नहीं मानी और पुलिस कर्मियों पर ही पिस्टल तान दी।

कपड़े लेने जा रहा था राहुल: पिता
आरोपी राहुल के पिता कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि उनका बेटा कपड़े लेने जा रहा था, इसी दौरान कार की टक्कर हुई। दोनों पुलिस कर्मी सिविल ड्रेस में थे और उन्होंने पूछताछ कर जब बेटे को रोका और उसे धमकाने लगे तो उनके बचाव में उसने पिस्टल निकाली। कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि इस घटना की जानकारी मिलते ही जब वहां पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed