जिसने रेप किया, वही निकला बच्चे का बाप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को दो साल बाद डीएनए टेस्ट से पता चला कि उसके बच्चे का पिता उसका पति नहीं, बल्कि उसका रेपिस्ट है। यह सनसनीखेज मामला सामने आया हरियाणा के कस्बे रायपुरानी में।
मामला साबित होने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
लिफ्ट देकर किया था बलात्कार
केस के मुताबिक, बतौड़ गांव की महिला ने कहा था कि वह 2 अप्रैल 2012 को अपने मायके गांव ककडोनी (यमुनानगर) जा रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक मोहित पुत्र सुरेन्द्र ने गाड़ी में लिफ्ट दी और नारायणगढ़ में किसी होटल में चाय में नशा मिलाकर पिला दिया।
इससे वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो वह होटल के कमरे में थी और उसके साथ दुराचार हुआ था।
पिछले साल जनवरी में हुआ था बच्चा
इस घटना के बारे में किसी को बताने पर मोहित ने परिवार सहित जान से मारने की धमकी दी थी। इसी बीच वह गर्भवती हो गई और 12 जनवरी 2013 को लड़के को जन्म दिया।
नारायणगढ़ पुलिस ने 7 सितंबर 2013 को दुराचार का मामला दर्ज किया और छह माह बाद आरोपी का डीएनए टेस्ट होने पर साबित हुआ कि यह बच्चा उसका ही है। जांच अधिकारी कृष्ण कुमार ने भी इसकी पुष्टि की।