{"_id":"4cbd6cf7ecb893b58ec240edefcacd2d","slug":"rape-with-women-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला को पिलाया और....","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर महिला को पिलाया और....
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 09 Jan 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदालत में चल रहे केसों में सहायता करने के नाम पर दो युवकों ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर गाड़ी में दुराचार किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला ने जब शिकायत करने की कोशिश की तो प्रिंस और जस्सी ने उसके बेटे को मारने की धमकी दे डाली। युवकों से परेशान होकर महिला ने मामले की शिकायत मनीमाजरा थाना पुलिस को दी।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर याचिका पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पहुंच गई। अदालत ने डीएसपी विजय कुमार को एक सप्ताह के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
खन्ना निवासी महिला ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि डेढ़ साल पहले वह चंडीगढ़ में आईलेट्स करने की तैयारी करने आई थी।
उन्हें एक दिन प्रिंस नाम का युवक सेक्टर-8 के कैफे कॉफी डे के सामने मिला और वह उससे बातचीत करने लगा। फिर उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा, लेकिन पीड़ित ने उसे अपना नंबर नहीं दिया।
विज्ञापन
पीड़ित के अनुसार प्रिंस उसे दोबारा सेक्टर-8 के एक डिस्क में मिला और फिर से उसका नंबर मांगने लगा। जब उसने नंबर नहीं दिया तो उसने एंट्री गेट से उसका नंबर हासिल कर लिया और फिर वह उसे फोन करने लगा।
इसी के चलते दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई। महिला का अपने पति से तलाक हो रखा है और प्रिंस ने उसे भरोसा दिलाया है कि वह कोर्ट में चल रहे केस में उसकी मदद करेगा।
प्रिंस ने कुछ लोगों से उसे मिलवाया भी था और बीते नवंबर माह में वह सेक्टर-26 के ब्ल्यू बलेजर में उसके साथ पार्टी में गई थी और वहां पर प्रिंस का दोस्त जस्सी भी था।
पीड़ित ने बताया कि प्रिंस व जस्सी ने काफी ड्रिंक की और फिर वह तीनों सेक्टर-10 स्थित होटल मांऊटव्यू में खाना खाने भी गए। इसके बाद वह उसे रेलवे के पास ले गए और कार में दोनों ने उसके साथ दुराचार किय।
उधर डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही रिपोर्ट हाईकोर्ट पेश की जाएगी।