फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with woman by relatives

महिला को अकेली देख रिश्तेदार ने किया रेप

Thu, 29 Jan 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Thu, 29 Jan 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
rape with woman by relatives

एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसमें महिला ने अपने ननदोई को ही आरोपी बताया है। ननदोई पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


31 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान राजेंद्र नगर निवासी उसका ननदोई सतीश उनके घर पर आ गया। आरोप है कि घर पर अकेली देखकर सतीश ने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


सतीश ने पहले तो मारपीट की, इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और घर से फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार शाम को जब परिवार के लोग घर पहुंचे तो उसने सारा घटनाक्रम बताया। इस पर रात को ही परिजन उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। यहां पर पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत पर ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला थाना प्रभारी प्रमिला ने मौके का मुआयना किया और पीड़िता का सामान्य अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया। प्रमिला के अनुसार मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed