{"_id":"7570ac2745d6df4c2be8c1db52b38c64","slug":"rape-with-woman-by-neighbour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर पड़ोसी युवक ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
मॉडल टाउन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पड़ोसी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पंद्रह दिन पहले हुई घटना के बाद महिला ने 31 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन
महिला (32) की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार 14 दिसंबर की सुबह तकरीबन 11 बजे वह घर में अकेली थी। उसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक आया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन
मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला को आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह उस पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
एसआई हीरामनी, जांचकर्ता, मॉडल टाउन थाना ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।